नई दिल्ली: राजधानी के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही, जिसने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर और अधिक देखने को मिल सकता है. अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जाने की आशंका है.
-
#WATCH | As the temperature dips in Delhi, people seen sitting by the bonfire in a bid to keep themselves warm
— ANI (@ANI) December 17, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
(Visuals from Mandi House) pic.twitter.com/4vcuRQPuuJ
">#WATCH | As the temperature dips in Delhi, people seen sitting by the bonfire in a bid to keep themselves warm
— ANI (@ANI) December 17, 2023
(Visuals from Mandi House) pic.twitter.com/4vcuRQPuuJ#WATCH | As the temperature dips in Delhi, people seen sitting by the bonfire in a bid to keep themselves warm
— ANI (@ANI) December 17, 2023
(Visuals from Mandi House) pic.twitter.com/4vcuRQPuuJ
सोमवार को दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ इलाकों में घना कोहरा भी देखा गया. वहीं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. वहीं दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 100 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है. वहीं हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.
यह भी पढ़ें-गाजियाबाद: ठंड बढ़ते ही हॉस्पिटलों में बना कोल्ड वेव वार्ड, सीएमओ ने अस्पतालों को जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है. हालांकि दिल्ली और और आसपास के इलाकों इसका असर दो दिन बाद दिखेगा. इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है. आने वाले दो दिनों तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान छह-सात डिग्री सेल्सियस तक ही रहने का अनुमान है. वहीं 22 दिसंबर के बाद दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है.
यह भी पढ़ें-दिल्ली में आईआईटी के छात्र ने मेट्रो के आगे लगाई छलांग, मची अफरातफरी