ETV Bharat / state

AAP में शामिल हुए भाजपा पार्षद, कहा- दुःखी मन से छोड़ी पुरानी पार्टी

दिल्ली के घोंडा विधानसभा के ब्रह्मपुरी वार्ड से भाजपा पार्षद राजकुमार बल्लन शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने राजकुमार बल्लन को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई. राजकुमार बल्लन ने कहा कि मैं बहुत दुखी मन से भाजपा छोड़ रहा हूं.

author img

By

Published : Jun 26, 2021, 8:52 PM IST

BJP councilor rajkumar ballan join aap in bramhpuri delhi
AAP में शामिल हुए भाजपा पार्षद

नई दिल्ली: निगम चुनाव से पहले नेताओं का एक दूसरे दलों में जाने का सिलसिला जारी है. भाजपा और कांग्रेस के कई पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. इसी क्रम में घोंडा विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुरी वार्ड 47E से भाजपा पार्षद राजकुमार बल्लन आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने उन्हें सदस्यता दिलाई.

AAP में शामिल हुए भाजपा पार्षद
'जनता सिखाएगी भाजपा को सबक'
राजकुमार बल्लन का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए गोपाल राय ने कहा कि बल्लन लगातार चार बार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं, मयूर विहार जिले के प्रभारी और उत्तर पूर्वी जिला के अध्यक्ष भी रहे हैं. इसके अलावा वे पूर्वी दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष रहे हैं. भाजपा को निशाने पर लेते हुए गोपाल राय ने कहा कि आगामी निगम चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी.
'काम से गरीब, निर्धन में जताया विश्वास'
इस दौरान राजकुमार बल्लन ने अरविंद केजरीवाल के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने काम से गरीब, निर्धन और पिछड़े वर्ग में विश्वास जताया है. राजकुमार बल्लन ने भाजपा को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि अब भाजपा अटल आडवाणी की भाजपा नहीं रही है. यहां उन लोगों को, उन सरकारों को दबाया और परेशान किया जाता है, जो भाजपा की विचारधारा के अनुरूप नहीं होते.
'बदले की कार्रवाई की तरह हो रहा काम'
राजकुमार बल्लन ने कहा कि दिल्ली में जब भाजपा में केदारनाथ साहनी और मदन लाल खुराना जैसे लोग थे, तब भाजपा का नैतिक स्तर ऊंचा था. लेकिन आज बदले की कार्रवाई की तरह काम किया जा रहा है और इसलिए मैंने दुखी मन से भाजपा को छोड़ा है. उन्होंने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि कार्यकर्ता की भांति काम करूंगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.