ETV Bharat / state

गाजियाबाद को मिली 60 ANM, केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने दिए नियुक्ति पत्र

author img

By

Published : Jun 9, 2023, 7:03 PM IST

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 7182 नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के नियुक्ति पत्र वितरण किया गया. इसने से गाजियाबाद की 60 नव चयनित हुई एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. वी के सिंह ने नियुक्ति पत्र दिए.

Etv Bharat
Etv Bharat

नई दिल्ली/गजियाबाद: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता का परिणाम घोषित किया गया है. शुक्रवार को प्रदेश के 7182 नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन ऑडिटोरियम (लखनऊ) में किया. जनपद स्तर पर भी 60 नव चयनित हुई एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. वी के सिंह ने नियुक्ति पत्र दिए.

जिले में नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तैनात किया जाएगा. केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जनरल वी के सिंह ने कहा कि एएनएम स्वास्थ्य विभाग की वह नीव है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी ही सुगमता से आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करती हैं. एएनएम की जिम्मेदारी होती है कि वे आम जनमानस तक पहुंच बनायें या उनको स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराये. उन्होंने नव चयनित एएनएम से कहा कि सरकार ने जो जिमीदारी उन्हे दी है, वो उनपर खरे उतरे. पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई है.

उन्होंने कहा भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत ANM का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पारदर्शिता पूर्वक चयन किया गया. 75 जिलों के हेतु 30 प्रदेशों में से 7182 ANM का चयन हुआ है, जिसमें से जनपद गाजियाबाद से 60 ANM का चयन हुआ. सरकार लगातार रोजगार के अवसर सृजित कर रही है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं. मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावतोष शंखधर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को उनके दायित्व एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है.

इसे भी पढ़े: दिल्ली के LG से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, आवारा कुत्तों के काटने की समस्या को लेकर हुई चर्चा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.