ETV Bharat / sports

Hockey India Awards Winner : बलजीत सिंह अवॉर्ड फॉर गोलकीपर ऑफ द ईयर जानिए किसे मिला

author img

By

Published : Mar 18, 2023, 9:58 AM IST

Updated : Mar 18, 2023, 10:03 AM IST

Hockey India Awards Winner : हॉकी इंडिया ने वर्ष 2021 और 2022 के अवॉर्ड विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021 अमित सिंह बख्शी और मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 गुरबख्श सिंह को मिला.

PR shreejesh Savita punia win Baljit Singh Goalkeeper of the Year Award 2022
PR shreejesh Savita punia

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया के 5वें वार्षिक अवॉर्ड 2022 में पीआर श्रीजेश और सविता पुनिया को पुरुषों और महिलाओं की श्रेणियों में वर्ष 2021-22 का बेस्ट गोलकीपर चुना गया. श्रीजेश और पुनिया को हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवॉर्ड फॉर गोलकीपर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया. इस पुरस्कार के तहत उन्हें पांच लाख रुपये दिये गये. पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द ईयर 2021-22 के लिए दस लाख रुपये की इनाम राशि से सम्मानित किया गया.

हरमनप्रीत सिंह ( Harmanpreet Singh ) को हॉकी प्रो लीग 2021-22 में टॉप गोल स्कोरर होने पर एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया. सविता पुनिया ( Savita punia ) को हॉकी महिला राष्ट्र कप की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुने जाने पर एक लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की गई. मनप्रीत सिंह और रानी रामपाल ( Rani Rampal ) को 300 इंटरनेशनल कैप्स और 250 इंटरनेशनल कैप्स पूरे करने पर पुरस्कार दिया गया.

मनप्रीत को 3 लाख रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. वहीं रानी को ट्रॉफी के साथ 2.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मनदीप सिंह को 200 अंतरराष्ट्रीय कैप्स पूरे करने पर ट्रॉफी के साथ दो लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया. नेहा, नवनीत कौर और लालरेम्सियामी को भी 100 अंतरराष्ट्रीय कैप अर्जित करने पर एक लाख रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई.

कप्तान हरमनप्रीत सिंह को 150 अंतरराष्ट्रीय कैप्स अर्जित करने पर ट्रॉफी के साथ 1.50 लाख रुपए और 100 अंतरराष्ट्रीय गोल करने के लिए एक लाख का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया. कार्ति सेल्वम को डेब्यू मैच में गोल करने के लिए एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला.

इसे भी पढ़ें- Gurbux Singh Amit Singh Bakshi : हॉकी में देश का नाम चमकाया, मिला मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Last Updated : Mar 18, 2023, 10:03 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.