नई दिल्ली : भारतीय पैरालम्पिक समिति के अंतरिम अध्यक्ष गुरशरण सिंह का मानना है कि टोक्यो में होने वाले 2020 पैरालम्पिक खेलों में भारत अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके 12 पदक जीतेगा.
सिंह ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि टोक्यो 2020 में भारत अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा. हमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा निशानेबाजी, पैरा बैडमिंटन और पैरा तीरंदाजी में 12 पदक की उम्मीद है.’
![2020 Tokyo Olympics](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/4254407_img-20190825-wa0023jpg.jpg)
आपको बता दें कि भारत ने इंडोनेशिया में हुए 2018 एशियाई पैरा खेलों में 15 स्वर्ण समेत 72 पदक जीतकर नौवां स्थान हासिल किया था.