ETV Bharat / sports

Khelo India Youth Games: हॉकी में उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने दिखाया दम - खेलो इंडिया युवा खेल 2020

खेलो इंडिया युवा खेल में 75 स्वर्ण के साथ महाराष्ट्र के मेडल तालिका में 238 मेडल हो गए है.

Khelo India Youth Games
Khelo India Youth Games
author img

By

Published : Jan 21, 2020, 11:43 PM IST

Updated : Feb 17, 2020, 10:41 PM IST

गुवाहाटी: उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने खेलो इंडिया युवा खेल 2020 में मंगलवार को क्रमश: लड़कों के अंडर-21 और लड़कियों के अंडर-21 हॉकी का स्वर्ण पदक जीता.

उत्तर प्रदेश ने लड़कों के अंडर-21 वर्ग के फाइनल में हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया. इससे पहले दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही थी.

Khelo India Youth Games
लड़कों के अंडर-21 हॉकी

ओडिशा ने पेनल्टी शूटआउट चंडीगढ़ को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता. लड़कियों के अंडर-21 वर्ग में झारखंड ने अंतिम नौ मिनट में दो गोल गंवाएं. जिससे हरियाणा ने 5-3 से जीत दर्ज करके सोने का तमगा जीता. महाराष्ट्र ने मिजोरम को एकमात्र गोल से हराकर कांसे तमगे से जीता.

Khelo India Youth Games
लड़कियों के अंडर-21 हॉकी

खेलो इंडिया युवा खेल में 75 स्वर्ण के साथ महाराष्ट्र के मेडल तालिका में 238 मेडल हो गए है. वहीं, 174 मेडल के साथ हरियाणा दूसरे स्थान पर है जबकि 114 मेडल के साथ दिल्ली तीसरे पर हैं.

सोमवार को पश्चिम बंगाल की सोब्रिती मंडल ने सोमवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों की तैराकी स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे. मंडल ने महिलाओं की अंडर-21 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में पहला स्थान हासिल कर चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले टीम को स्वर्ण दिलाया.

Khelo India Youth Games
मेडल टैली

बता दें कि खेलो इंडिया खेल के तीसरे सत्र का समापन समारोह बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की मौजूदगी में होगा.

Intro:Body:

Khelo India Youth Games: हॉकी में उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने दिखाया दम

Conclusion:
Last Updated : Feb 17, 2020, 10:41 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.