ETV Bharat / sports

संतोष ट्रॉफी के लिए सीनियर पुरुष और महिला के ग्रुप की घोषणा

author img

By

Published : Oct 21, 2022, 10:27 PM IST

संतोष ट्राफी (Santosh Trophy) की सीनियर पुरुष और महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप नए प्रारूप में खेली जाएगी. इसमें सभी 36 राज्य छह ग्रुप में मुकाबले खेलेंगे जिससे उन्हें फाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा.

Santosh Trophy
संतोष ट्राफी

नई दिल्लीः सीनियर पुरुष और महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप नए प्रारूप में खेली जाएगी, जिसमें सभी 36 राज्य छह ग्रुप में मुकाबले खेलेंगे जिससे उन्हें फाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा. संतोष ट्राफी (Santosh Trophy) के लिये 76वीं सीनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (76th Senior Men National Championship) के सेमीफाइनल और फाइनल सऊदी अरब में कराये जायेंगे. पुरूष और महिला सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के ड्रा शुक्रवार को निकाले गए.

छह ग्रुप की शीर्ष टीमें और सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहने वाली तीन टीमें सीनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के अंतिम दौर के लिये क्वालीफाई करेंगी. महिलाओं की चैम्पियनशिप में शीर्ष टीमों के अलावा सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहने वाली चार टीमें अंतिम दौर में पहुंचेंगी.

संतोष ट्रॉफी के लिए 76वीं पुरूष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए ग्रुप:
ग्रुप एक : कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड, त्रिपुरा, लेह एवं लद्दाख.
ग्रुप दो : केरल, मिजोरम, राजस्थान, बिहार, आंध्र प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर.
ग्रुप तीन : गोवा, असम, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड.
ग्रुप चार : पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन एवं दादर, हरियाणा.
ग्रुप पांच : मेघालय, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार.
ग्रुप छह : पंजाब, मणिपुर, झारखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप.

इसे भी पढ़ें- Under 23 World Wrestling Championship 2022 : अंकुश, मानसी और नितेश ने बढ़ाई भारत के मेडल की संख्या

76वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए ग्रुप:
ग्रुप एक : हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, मेघालय, नगालैंड.
ग्रुप दो : मिजोरम, महाराष्ट्र, केरल, पुडुचेरी, उत्तराखंड, चंडीगढ़.
ग्रुप तीन : ओडिशा, गोवा, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा.
ग्रुप चार : झारखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, लेह एवं लद्दाख.
ग्रुप पांच : तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, दमन एवं दादर, उत्तर प्रदेश, लक्षद्वीप.
ग्रुप छह : मणिपुर, असम, कर्नाटक, गुजरात, बिहार, अंडमान एवं निकोबार.

(पीटीआई-भाषा)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.