नई दिल्ली : देश में आयोजित होने जा रहे 15वें हॉकी विश्वकप के लिए हॉकी से जुड़े संगठन जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं. हमारे देश में चौथी बार विश्वकप के आयोजन को लेकर भारतीय हॉकी फेडरेशन और ओडिशा सरकार ने शानदार तैयारियां की हैं. देश में चौथी बार विश्व कप का आयोजन को ओडिशा सरकार ऐतिहासिक बनाना चाह रही है. इस विश्वकप में भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत सिंह करने जा रहे हैं.
भारतीय हॉकी को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले पुराने हॉकी के दिग्गजों को आमंत्रित करके अबकी बार विश्वकप विजेता बनने का टीम के खिलाड़ियों से आशीर्वाद दिलवाया जाएगा. भारतीय हॉकी टीम में अब तक केवल एक ही हॉकी विश्वकप 1975 में जीत पायी है. 1975 में अजीत पाल सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम को हॉकी विश्व कप उठाने का मौका मिला था. 1975 में विश्वकप जिताने वाली हॉकी टीम के सदस्यों को विशेष तौर पर हॉकी इंडिया की ओर से विशिष्ट मेहमान के रूप में राउरकेला में आमंत्रित किया गया है. यह सारे दिग्गज खिलाड़ी भारत और इंग्लैंड के बीच 15 जनवरी को होने वाले मैच में के दौरान भी उपस्थित रहेंगे और भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की कोशिश करेंगे.
![Hockey Players Hockey World Cup 1975 with PM Indira Gandhi](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/17435241_1975-world-cup-winners-1.jpg)
आएंगे सभी 11 जीवित खिलाड़ी
आपको बता दें कि हॉकी विश्व कप विजेता टीम के 16 सदस्यों में से केवल 11 सदस्य जीवित हैं. टीम के बाकी पांच सदस्यों का स्वर्गवास हो चुका है. इसलिए हॉकी इंडिया 1975 की विश्व कप विजेता टीम के सभी जीवित 11 सदस्यों को आमंत्रित कर रही है. इन सदस्यों में कप्तान अजीत पाल सिंह, अशोक दीवान, लेस्ली फर्नांडीज, असलम शेर खान, ओंकार सिंह, वीजे फिलिप्स, अशोक कुमार, पीई कालिहा, हरजिंदर सिंह चिमनी, बीपी गोविंदा और हरचरण सिंह शामिल हैं.
![veterans Hockey Players Hockey World Cup 1975](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/17435241_1975-world-cup-winners-3.jpg)
इन कप्तानों को है निमंत्रण
इसके साथ ही साथ अब तक खेले गए विश्वकपों में कप्तानी करने वाले भारतीय हॉकी टीम के कप्तानों को भी आमंत्रित किया गया है, जिसमें 1971, 1973 और 1975 के हॉकी विश्व कप में कप्तानी करने वाले अजीत पाल सिंह, एमपी गणेश, 1978 में कप्तानी करने वाले वीजे फिलिप्स, 1990 में कप्तानी करने वाले सरदार परगट सिंह, 1994 में कप्तानी करने वाले जूड फिलिक्स, 1998 में कप्तानी करने वाले धनराज पिल्लै, 2002 में कप्तानी करने वाले बलजीत सिंह ढिल्लों, 2006 में कप्तानी करने वाले दिलीप टिर्की, 2010 में कप्तानी करने वाले राजपाल सिंह और 2014 में कप्तानी करने वाले सरदार सिंह शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें.. Hockey world cup : स्पेन पहली बार चैंपियन बनने के लिए लगाएगा जोर, फ्रांस बढ़ाएगा रोमांच