ETV Bharat / sports

ओडिशा को फिर से मिली हॉकी विश्व कप की मेजबानी, 2023 में खेला जाएगा टूर्नामेंट

author img

By

Published : Nov 27, 2019, 10:20 PM IST

Updated : Nov 27, 2019, 11:35 PM IST

ओडिशा को हॉकी पुरुष विश्व कप की मेजबानी मिलने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि, 'विश्व कप के मैच राजधानी भुवनेश्वर के अलावा राउरकेला में भी खेले जाएंगे.'

हॉकी विश्व कप
हॉकी विश्व कप

भुवनेश्वर: ओडिशा एक बार फिर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करता दिखाई देगा. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया कि राज्य 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा. '

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व कप के मैच राजधानी भुवनेश्वर के अलावा राउरकेला में भी खेले जाएंगे. भुवनेश्वर ने इससे पहले 2018 में पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की है. तब राजधानी के कलिंगा स्टेडियम में ही मैच खेले गए थे.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, "यह एक बार फिर साबित हो गया है कि ओडिशा विश्व हॉकी में वैश्विक सेंटर बन गया है. हॉकी प्रशंसक एक बार फिर 2023 में भुवनेश्वर और राउरकेला में बेहतरीन हॉकी देखेंगे."

कलिंगा स्टेडियम
कलिंगा स्टेडियम

इस विश्व कप की मेजबानी में तीन देश अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे जिनमें भारत के अलावा मलेशिया और बेल्जियम भी थे. कई राउंड तक चली प्रक्रिया में भारत ने बाजी मारी.

राउरकेला में पानपोश हॉस्टल देश में हॉकी का बड़ा केंद्र है और भारतीय हॉकी में सुंदरगढ़ के योगदान को सराहने के लिए मुख्यमंत्री ने इस टूर्नामेंट के लिए राउरकेला का नाम प्रस्तावित किया.

बयान के मुताबिक, "यह राउरकेला और सुंदरगढ़ को वैश्विक हॉकी पर नई पहचान दिलाएगा."

Intro:Body:

Conclusion:
Last Updated : Nov 27, 2019, 11:35 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.