ETV Bharat / sports

कार्ली लॉयड ने पांच गोल दागे, अमेरिका ने पराग्वे को 9-0 से शिकस्त दी

author img

By

Published : Sep 17, 2021, 1:22 PM IST

लॉयड ने पहले पांच मिनट में ही दो गोल दाग दिये थे तथा मध्यांतर से पहले उन्होंने दो और गोल किये जिससे अमेरिका 6-0 से आगे हो गया. उन्होंने अपना पांचवां गोल 61वें मिनट में किया.

carly loyd scores five goals, USA wins 9-0 against Praguay

क्लीवलैंड: दिग्गज फुटबॉलर कार्ली लॉयड के रिकार्ड पांच गोल की मदद से अमेरिका ने महिला फुटबॉल मैच में गुरुवार को पराग्वे पर 9-0 से बड़ी जीत दर्ज की.

लॉयड अभी 39 वर्ष की हैं और वह अमेरिका की तरफ से अब केवल तीन और मैच खेलेंगी. वह पहले ही संन्यास लेने की घोषणा कर चुकी हैं.

लॉयड ने पहले पांच मिनट में ही दो गोल दाग दिये थे तथा मध्यांतर से पहले उन्होंने दो और गोल किये जिससे अमेरिका 6-0 से आगे हो गया. उन्होंने अपना पांचवां गोल 61वें मिनट में किया.

ये भी पढ़ें- ये हैं कुछ कारण जिनकी वजह से कोहली T-20 कप्तानी छोड़ने को मजबूर हुए!

इस तरह से उन्होंने एक मैच में सर्वाधिक गोल करने के अलेक्स मोर्गन के अमेरिकी रिकार्ड की बराबरी की. मोर्गन ने विश्व कप 2019 में थाईलैंड के खिलाफ पांच गोल किये थे.

लॉयड अमेरिका की तरफ से 313 मैचों में 133 गोल दाग चुकी हैं. उनके नाम पर नौ हैट्रिक भी दर्ज हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.