ETV Bharat / sitara

सुशांत सिंह राजपूत का सोमवार को मुंबई में होगा अंतिम संस्कार - सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या

सुशांत सिंह राजपूत की रविवार सुबह मौत हो गई. उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनका अंतिम संस्कार कल होगा और उनका परिवार अंतिम संस्कार के लिए कल पटना से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा.

actor sushant singh rajput suicide
actor sushant singh rajput suicide
author img

By

Published : Jun 14, 2020, 11:05 PM IST

मुंबई: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य पटना से मुंबई पहुंचेंगे और उसके बाद सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जैसा कि पहले आईएएनएस द्वारा बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को रविवार को उनके घर में एक नौकर ने फांसी पर लटका देखा था, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के अनुसार, यह पता चला है कि सुशांत ने अपने जीवन को समाप्त करने से पहले रविवार सुबह लगभग 10 बजे एक ग्लास जूस भी पीया था। इसके बाद उन्होंने अपने आपको बेडरूम में बंद कर लिया।

जब उनके नौकर ने दरवाजे पर बार-बार दस्तक दी और सुशांत ने कोई जवाब नहीं दिया। तब उसने पड़ोसियों को भी बुलाया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और लगभग 12.30 बजे सुशांत के फ्लैट में उसका शव लटकते हुए पाया गया। पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मुंबई पुलिस ने रविवार दोपहर जारी एक बयान में कहा, सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है, मुंबई पुलिस जांच कर रही है।

अभिनेता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के कूपर अस्पताल ले जाया गया।

सुशांत सिंह राजपूत पिछले कुछ महीनों से कथित तौर पर अवसाद से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। पिछले कुछ महीनों के उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने अपने अवसाद पर काबू पाने के लिए योग और ध्यान लगाने की भी कोशिश की थी।

इनपुट-आईएएनएस

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.