मुंबई : रंगों के त्योहार होली पर जहां पूरा देश रंगों और गुलाल से रंगा नजर आता है, वहीं भला अपना बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है. बॉलीवुड भी होली के रंग में सराबोर होने को तैयार है. बी-टाउन में प्री होली पार्टी की शुरूआत भी हो गई है.
मुंबई में शुक्रवार शाम मुकेश अंबानी के यहां होली पार्टी में सितारों की महफिल जमी. इस पार्टी में सिनेमा जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं. इस बार यह पार्टी ईशा ने अपने घर पर रखी थी. जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. पार्टी में मां नीता अंबानी, उनके भाई आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी पहुंचीं.
होली पार्टी में शामिल हुए सितारों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंचीं, तो वहीं उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ शिरकत की.
![ambani holi party, ambani holi party pictures, ambani holi party celebrations, priyanka chopra with nick jonas, katrina kaif, vicky kaushal, holi party, अंबानी की होली पार्टी, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/6324851_____p-2.jpg)
इस मौके पर निक और प्रियंका दोनों ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ है. प्रियंका ने व्हाइट कलर का सूट पहना था तो निक ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा.
![ambani holi party, ambani holi party pictures, ambani holi party celebrations, priyanka chopra with nick jonas, katrina kaif, vicky kaushal, holi party, अंबानी की होली पार्टी, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/6324851_____p-6.jpg)
प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं.
वहीं कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, सोनाली बेंद्रे, जैकलीन फर्नांडीस, राजकुमार राव, पत्रलेखा, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी जैसे तमाम सेलेब्स ने भी पार्टी में चार चांद लगाया.
![ambani holi party, ambani holi party pictures, ambani holi party celebrations, priyanka chopra with nick jonas, katrina kaif, vicky kaushal, holi party, अंबानी की होली पार्टी, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/6324851_____p-4.jpg)
विक्की कौशल की कथित गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ ने भी इस पार्टी के लिए व्हाइट लंहगा चुना.
कुछ ने व्हाइट आउटफिट चुना तो वहीं कुछ ने कलरफुल आउटफिट को चुना.
![ambani holi party, ambani holi party pictures, ambani holi party celebrations, priyanka chopra with nick jonas, katrina kaif, vicky kaushal, holi party, अंबानी की होली पार्टी, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/6324851_____p-3.jpg)
![ambani holi party, ambani holi party pictures, ambani holi party celebrations, priyanka chopra with nick jonas, katrina kaif, vicky kaushal, holi party, अंबानी की होली पार्टी, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/6324851_____p.jpg)
बता दें पूरे भारत में होली 10 मार्च को मनाई जाएगी. इससे पहले ही देश के अलग-अलग हिस्सों में होली मिलन कार्यक्रम की शुरूआत हो गई है.