ETV Bharat / international

टोक्यो में मिट्टी धंसने से कई मकान बहे, 19 लापता

author img

By

Published : Jul 3, 2021, 11:44 AM IST

Updated : Jul 3, 2021, 11:53 AM IST

अधिकारियों के मुताबिक, टोक्यो में भारी बारिश के कारण मिट्टी धंसने से कई मकान बह गए, जिसके चलते 19 लोग लापता हो गए.

टोक्यो
टोक्यो

टोक्यो : जापान की राजधानी टोक्यो के पश्चिमी अतामी शहर (West Atami city of Tokyo) में मिट्टी धंसने से कई मकानों के बह जाने से कम से कम 19 लोग लापता हो गए हैं. प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी.

पढे़ें- अमेरिका ने म्यांमार के सैन्य शासन से जुड़े 22 व्यक्तियों पर नए प्रतिबंध लगाए

मध्य जापान के शिजुओका प्रांत (Shizuoka Prefecture) में आपदा प्रबंधन (management) अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आज (शनिवार) सुबह अतामी शहर में हुई. अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 19 लोग लापता हैं और बचावकर्मी उनकी तलाश कर रहे हैं.

बता दें कि, जापान में इस हफ्ते की शुरुआत से ही भारी बारिश हो रही है.

Last Updated : Jul 3, 2021, 11:53 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.