ETV Bharat / international

दिवाली पर जगमग हुए अमेरिका के न्यूयार्क शहर के प्रमुख स्थल

दिवाली पर न्यूयार्क शहर के प्रमुख स्थलों को प्रकाश से जगमग कर दिया गया और संयुक्त राष्ट्र के उच्च अधिकारियों ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी.

author img

By

Published : Nov 4, 2021, 10:08 PM IST

अमेरिका के न्यूयार्क शहर के प्रमुख स्थल
अमेरिका के न्यूयार्क शहर के प्रमुख स्थल

न्यूयार्क : दिवाली पर न्यूयार्क शहर के प्रमुख स्थलों को प्रकाश से जगमग कर दिया गया और संयुक्त राष्ट्र के उच्च अधिकारियों ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी.

  • #WATCH | New York, the US: For the first time ever, Diwali-themed animation adorned One World Trade Center. Fireworks were also displayed that was viewed by audiences on both sides of the Hudson River.#Diwali pic.twitter.com/0lNtPfeBDY

    — ANI (@ANI) November 4, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतारेस ने ट्वीट किया कि शुभ दीपावली. यह त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं.

संयुक्त राष्ट्र ने भी ट्वीट किया कि प्रकाश का पर्व दिवाली भारत और विश्व में मनाया जाता है. बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मिट्टी के दीये जलाये जाते हैं.”

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेबरेसस ने ट्वीट किया कि सभी लोगों के लिए दिवाली का पर्व अच्छी सेहत और खुशी लेकर आए.

यह भी पढ़ें- बाइडेन, बोरिस सहित दुनियाभर के कई नेताओं ने दी दिवाली की बधाई

न्यूयार्क शहर में ‘साउथ एशियन एंगेजमेंट फॉउंडेशन’ (एसएईएफ) के आयोजन के तौर पर वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को दो नवंबर से चार नवंबर तक दिवाली एनिमेशन से पहली बार सजाया गया. बुधवार को हडसन नदी तट पर आतिशबाजी की गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.