ETV Bharat / international

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एफ डब्ल्यू डी क्लार्क का निधन

author img

By

Published : Nov 11, 2021, 6:02 PM IST

दक्षिण अफ्रीका में श्वेत अल्पसंख्यक शासन के अंत को आखिरी रंगभेद राष्ट्रपति के तौर पर देखने वाले एफ डब्ल्यू डी क्लार्क का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.

fw de klerk
fw de klerk

जोहानिसबर्ग : नेल्सन मंडेला के साथ नोबेल शांति पुरस्कार साझा करने वाले दक्षिण अफ्रीका में श्वेत अल्पसंख्यक शासन के अंत को आखिरी रंगभेद राष्ट्रपति के तौर पर देखने वाले एफ डब्ल्यू डी क्लार्क का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.

एफ डब्ल्यू डी क्लार्क फाउंडेशन के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को पुष्टि की कि केप टाउन के फ्रेसनाय इलाके स्थित घर में डी क्लार्क का निधन हो गया. वह कैंसर से पीड़ित थे.

पढ़ें :- दक्षिण अफ्रीका : शीर्ष अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति की जेल की सजा बरकरार रखी

वह क्लार्क ही थे जिन्होंने दो फरवरी 1990 में दक्षिण अफ्रीकी संसद में एक संबोधन में घोषणा की थी कि मंडेला को 27 साल बाद जेल से रिहा किया जाएगा. इस घोषणा ने एक ऐसे देश में नई ऊर्जा का संचार किया जिसे दशकों तक रंगभेद को लेकर उसकी क्रूर व्यवस्थाओं के कारण तिरस्कृत व प्रतिबंधित किया गया.

(पीटीआई-भाषा)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.