ETV Bharat / entertainment

WATCH : चचिया ससुर शशि कपूर को मन ही मन चाहती थीं नीतू कपूर, एक्टर को बताया अपना सीक्रेट क्रश

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jan 8, 2024, 11:55 AM IST

Koffee With Karan 8 : एनिमल एक्टर रणबीर कपूर की स्टार मां नीतू कपूर ने करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 8 में अपने सीक्रेट क्रश का खुलासा किया है.

Neetu Kapoor
नीतू कपूर

मुंबई : फिल्म मेकर करण जौहर के फेमस टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 8 का 12वां एपिसोड का प्रोमो जारी हो चुका है. शो में इस बार गुजरे जमाने की दो दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान और नीतू कपूर नजर आएंगी. करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट और डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर कॉफी विद करण 8 के 12वें एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है. करण जौहर के सामने नीतू और जीनत अमान ने अपने बारे में कई खुलासे किए हैं. इसमें सबसे बड़ा यह है कि नीतू कपूर ने अपने सीक्रेट क्रश के बारे में राज खोला है.

  • " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="">

नीतू कपूर का था सीक्रेट क्रश

दरअसल, करण जौहर ने सामने काउच पर बैठी दोनों खूबसूरत हसीनाओं से पूछा कि आपके जमाने में आपका सीक्रेट क्रश पर था. तो इस पर नीतू कपूर ने अपने चचिया ससुर और हैंडसम एक्टर शशि कपूर का नाम लिया. बता दें, शशि कपूर एक्टर रणबीर कपूर के दादा राज कपूर के छोटे भाई थे. शशि कपूर का निधन 7 दिसंबर 2017 में मुंबई में हुआ था.

शशि कपूर के साथ फिल्में

शशि कपूर रिश्ते में नीत कपूर के चचिया ससुर लगते हैं. वहीं, आपको बता दें, कि नीतू कपूर और शशि कपूर साथ में भी फिल्म कर चुके हैं. इसमें हीरालाल पन्नालाल (1979), शंकर दादा (1976), एक और एक ग्यारह (1981), दीवार (1975) शामिल हैं. बता दें, नीतू कपूर दिवंगत एक्टर से तकरीबन 20 साल छोटी हैं.

बता दें, नीतू कपूर ने साल 1980 में शशि कपूर के भतीजे और एक्टर ऋषि कपूर से शादी रचाई थी. इस शादी से नीतू कपूर को एक्टर रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हुए. वहीं, साल 2020 में एक्टर ऋषि कपूर बीमारी के चलते चल बसे.

ये भी पढे़ं : WATCH : कॉफी विद करण 8: नीतू कपूर ने जीनत अमान को बताया मोस्ट स्टाइलिस्ट, बोलीं- जब मंदिर जाती हैं..

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.