ETV Bharat / entertainment

Kangana Ranaut: 'सादा जीवन, उच्च विचार' का प्रतीक हैं ISRO की Leading Women साइंटिस्ट्स- कंगना रनौत

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 27, 2023, 12:43 PM IST

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 'चंद्रयान 3' की सफलता के पीछे काम अहम भूमिका निभाने वाली लीड वूमेन साइंटिस्ट्स की तारीफ की हैं. उन्होंने उनको 'सादा जीवन, उच्च विचार' का प्रतीक माना है.

Kangana Ranaut
कंगना रनौत और इसरो की महिला वैज्ञानिक

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार को चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के पीछे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की अग्रणी महिला वैज्ञानिकों (Leading Women Scientists) की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सादा जीवन और उच्च विचार का प्रतीक हैं. इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग करा ली है.

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने इसरो की महिला वैज्ञानिकों की एक तस्वीर साझा की, जो साड़ी पहने हुए थीं और भारतीय पारंपरिक संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रही थीं. उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, 'भारत की प्रमुख महिला वैज्ञानिक, वे सभी बिंदी, सिन्दूर और मंगल सूत्र के साथ. सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक. भारतीयता का सच्चा सार.' इसके साथ ही उन्होंने भारतीय ध्वज का इमोजी भी शेयर किया.

Kangana Ranaut
कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी

कंगना रनौत का वर्क फ्रंट
बॉलीवुड की 'पंगा' एक्ट्रेस कंगना रनौत अगली बार 'चंद्रमुखी 2' में दिखाई देंगी, जिसमें राघव लॉरेंस भी हैं और यह रजनीकांत और ज्योतिका अभिनीत ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी' की अगली कड़ी है. उनके पास सर्वेश मेवाड़ा की 'तेजस' है, जो 20 अक्टूबर को रिलीज हो सकती है. इसके अलावा, एक्ट्रेस के पास 'इमरजेंसी' भी है. फिल्म में अनुपम खेर, सतीश कौशिक और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है.

(आईएएनएस)

यह भी पढ़ें:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.