ETV Bharat / entertainment

Chandrayaan 3: इसरो के 'Brilliant Mind Scientists' को 'देसी गर्ल' ने दी बधाई, तस्वीरें शेयर कर बोलीं प्रियंका चोपड़ा- Proud - इसरो

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो को बधाई दी. अभिनेत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की.

Etv Bharat
Etv Bharat
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 24, 2023, 9:04 AM IST

Updated : Aug 24, 2023, 9:17 AM IST

मुंबई: भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर को सफलतापूर्वक उतारने वाला पहला देश बनकर इतिहास रचा दिया. इस ऐतिहासिक पल को पूरी दुनिया ने देखा है. इस सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को सोशल मीडिया पर बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं. अक्षय कुमार हों या शाहरुख खान, आलिया भट्ट हो या फिर रश्मिका मंदाना , हर भारतीय सेलेब्स भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और उसके वैज्ञानिकों की पूरी टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का भी नाम जुड़ गया है.

प्रियंका चोपड़ा ने आधी रात को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर चंद्रयान-3 की तस्वीरें शेयर कर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. उन्होंने तस्वीरे शेयर कर तिरंगा वाले इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा है, 'चंद्रमा पर भारत. गर्व. चंद्रयान-3 को इतना सफल बनाने के लिए ISRO के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को बधाई!'

Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम स्टोरी

प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाइयां और शुभकामनाएं दी है. इसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, केजीएफ स्टार यश जैसे कई हस्तियों का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें:

Last Updated : Aug 24, 2023, 9:17 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.