ETV Bharat / city

यूपी उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की जन विश्वास यात्रा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

author img

By

Published : Dec 25, 2021, 11:20 AM IST

गाजियाबाद के मुरादनगर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की जन विश्वास यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन और भाजपा नेता रैली स्थल पर तैयारियां की जा रही है.

तैयारियों में जुटा प्रशासन
तैयारियों में जुटा प्रशासन

नई दिल्ली/गाजियाबाद: आज मुरादनगर में उत्तर प्रदेश (jan vishwas yatra) के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की जन विश्वास यात्रा होनी है. जन विश्वास यात्रा से पहले रैली स्थल पर भाजपा नेता और पुलिस प्रशासन तैयारियां दुरुस्त करने में जुटा हुआ है.

गाजियाबाद के मुरादनगर में आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की जन विश्वास यात्रा होनी है, जिसकी तैयारियों में (up deputy chief minister dinesh sharma ) भाजपा नेता जुटे हुए हैं. करीब 12:00 बजे दोपहर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मुरादनगर (jan vishwas yatra preparation ) के हंस इंटर कॉलेज में जन विश्वास यात्रा रैली को संबोधित करने पहुंचेंगे. ऐसे में रैली स्थल पर भाजपा नेताओं के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है, जोकि तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.

तैयारियों में जुटा प्रशासन

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मुख्यमंत्री योगी का रोड शो, ड्रोन से होगी निगरानी

भाजपा नेता शालिनी शर्मा का कहना है कि आज की जन विश्वास यात्रा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे. जन विश्वास यात्रा जनता (up deputy chief minister dinesh sharma ) के विश्वास की यात्रा है. थोड़ी देर बाद यहां पर लोगों का आना शुरू हो जाएगा. वह कल से ही तैयारियों का जायजा ले रही हैं. उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी.

गाजियाबाद के मुरादनगर, मोदीनगर और लोनी सहित अन्य जगह पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की जन विश्वास यात्रा निकलेगी. इसी यात्रा को उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जहां से उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भाजपा नेताओं को विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाने को लेकर संदेश देंगे.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत एप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.