ETV Bharat / city

90% वक्फ संपत्ति भू-माफियाओं के कब्जे में, UP सरकार को हज़ारों करोड़ का नुकसान

गाजियाबाद में 90% से अधिक वक्फ संपत्तियां भू माफियाओं के नाजायज कब्जों में हैं. जिसके कारण प्रदेश सरकार को हर वर्ष कई हजार करोड़ के राजस्व का नुकसान हो रहा है.

author img

By

Published : Feb 26, 2020, 12:54 PM IST

Waqf properties in Ghaziabad occupied by land mafia
गाजियाबाद में वक्फ संपत्तियों पर भू माफियाओं का कब्जा

नई दिल्ली/गाजियाबाद: राजधानी दिल्ली से सटे जनपद गाजियाबाद में कुल 718 वक़्फ़ सम्पत्तियां हैं. जिसमें से सुन्नी वक्फ बोर्ड की 694 एवं शिया वक्फ बोर्ड की 24 संपत्तियां हैं. गाजियाबाद में अधिकतर वक्फ संपत्तियां भू माफियाओं के कब्जे में है जिसके कारण हर वर्ष प्रदेश सरकार को कई हजार करोड़ के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

ईटीवी भारत ने गाजियाबाद की जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ अमृता सिंह से बातचीत की. उन्होने बताया कि गाजियाबाद में 90% से अधिक वक्फ संपत्तियां भू माफियाओं के नाजायज कब्जों में हैं. जिसके कारण प्रदेश सरकार को हर वर्ष कई हजार करोड़ के राजस्व का नुकसान हो रहा है. क्योंकि वक्फ एक्ट 1995 के अनुसार वक़्फ़ संपत्ति का 7% वक्फ बोर्ड में जमा होना चाहिए. लेकिन वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे के चलते ना तो इन संपत्तियों का ऑडिट हो पाता है और ना ही राजस्व जमा हो पाता है. गाजियाबाद जिला प्रशासन भू माफियाओं के आगे घुटने टेकता नजर आ रहा है. यही कारण है की 90% वक्फ संपत्तियां भू माफियाओं के अवैध कब्जे में हैं.

कुल 718 वक़्फ़ सम्पत्तियां

सुन्नी वक़्फ़ सम्पत्ति का विवरण

कब्रिस्तान/तकिया - 508

मस्जिद/ईदगाह - 118

कर्बला - 02

दरगाहें/ मज़ारात -34

वक़्फ़ अलल औलाद - 32

शिया वक़्फ़ संपत्ति का विवरण

कब्रिस्तान/तकिया - 5

मस्जिद/ईदगाह - 07

कर्बला - 01

दरगाहें/ मज़ारात - 02

वक़्फ़ अलल औलाद - 05

इमामबाड़ा - 04

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.