ETV Bharat / city

युद्धवीर सिंह की हो जल्द रिहाई वरना NH-9 जाम रहेगा: राजवीर जादौन

author img

By

Published : Mar 26, 2021, 6:47 PM IST

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह को हिरासत में लिए जाने को लेकर राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि जल्द उनकी रिहाई हो वरना एनएच-9 जाम रहेगा.

Rajveer Jadoun
राजवीर जादौन

नई दिल्ली: बीकेयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मालिक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद से प्रेस वार्ता के समय भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उन्हें शाही बाग ले जाया गया. जिसके बाद गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है.

युद्धवीर सिंह की रिहाई की मांग

भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा हमारे राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह गुजरात में प्रेस वार्ता करने के लिए गए थे. प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस ने राष्ट्रीय महासचिव को हिरासत में लिया गया. युद्धवीर सिंह को हिरासत में लेने के बाद ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों में काफी गुस्सा है.

ये भी पढ़ें: हिरासत में लिए गए BKU नेता युद्धवीर सिंह, टिकैत बोले- किसान आंदोलन से घबराई गुजरात सरकार

उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार को हमारी चेतावनी है कि तत्काल भारतीय किसान यूनियन के नेता युद्धवीर सिंह को रिहा किया जाए. तत्काल रिहाई नहीं होती है तो किसान नेशनल हाईवे 9 को जाम रखेंगे. बता दें कि भारत बंद के तहत किसानों ने सुबह 6 बजे से नेशनल हाईवे 9 की दिल्ली से गाज़ियाबाद जाने वाली तमाम लेन पर डेरा डाला है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.