ETV Bharat / city

हाथरस: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पर लाठीचार्ज, कहा-हम लाठियों से नहीं डरेंगे

डीएनडी फ्लाईओवर पर जहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले के हाथरस जाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को भी चोटें आईं जिसकी जानकारी उन्होंने शरीर पर पड़े लाठियों के निशान की तस्वीर ट्वीट पर साझा करके दी.

author img

By

Published : Oct 4, 2020, 1:03 AM IST

Lathi charge on Delhi Congress  president chaudhary anil kumar
हाथरस: दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर लाठीचार्ज, कहा-हम लाठियों से नहीं डरेंगे

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश हाथरस मामले में लगातार राजनीति गर्माती जा रही है. वहीं ताजा मामला है दिल्ली - नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईओवर का जहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले के हाथरस जाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को भी चोटें आईं जिसकी जानकारी उन्होंने शरीर पर पड़े लाठियों के निशान की तस्वीर ट्वीट पर साझा करके दी.

'हम लाठियों से नहीं डरेंगे'

साथ ही उन्होंने कहा कि चाहे हमारे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कितनी भी लाठियां चलवा दें हम सब डरने वाले नहीं हैं.

कई कांग्रेस कार्यकर्ता हुए घायल

बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित 5 लोगों को हाथरस जाने की अनुमति मिल गई थी. वहीं इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला हाथरस जाने के लिए निकला. वहीं मिली जानकारी के अनुसार डीएनडी फ्लाईओवर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर बवाल मचाया गया जिसे नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी. वहीं इस दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता इस लाठीचार्ज में घायल हुए.

'हम लाठियों से नहीं डरेंगे'

पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने अपने शरीर पर चोट के निशान वाली तस्वीर ट्वीट की. साथ ही लिखा कि योगी और मोदी चाहे कितनी भी लाठियां चलवाले पर हम इससे डरने वाले नहीं हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सत्ता में बैठी सरकार लाठियों से पिटवाये लेकिन कम से कम उन मासूम बच्चियों की अस्मिता को सुरक्षित रखने का प्रयत्न करें जो आए दिन दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.