ETV Bharat / city

दिल्ली MCD 2022 का चुनाव लड़ेगी JDU, कालकाजी वार्ड से प्रत्याशी का ऐलान

author img

By

Published : Sep 7, 2021, 8:35 AM IST

दिल्ली MCD 2022 के चुनाव में जेडीयू ने भी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है. इस मौके पर जेडीयू दिल्ली के अध्यक्ष दयानंद राय ने ऐलान किया कि कालकाजी विधानसभा की अध्यक्ष पूनम सिंह एमसीडी चुनाव 2022 में कालकाजी वार्ड से प्रत्याशी होंगी.

jdu-will-contest-delhi-mcd-2022-elections
दिल्ली MCD चुनाव 2022 के चुनाव लड़ेगी JDU

नई दिल्ली: दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी मैदान में उतरने का ऐलान किया है. जेडीयू दिल्ली के अध्यक्ष दयानंद राय ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में एमसीडी चुनाव 2022 में जेडीयू चुनाव लड़ेगी, चाहे बीजेपी के साथ गठबंधन हो या अकेले ही चुनाव लड़ना पड़े. जेडीयू एमसीडी चुनाव में सभी सीटों पर मैदान में उतरेगी.

इसी कड़ी में पार्टी दिल्ली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चला रही है, जिसके अंतर्गत कालकाजी विधानसभा में तमाम लोगों ने जेडीयू पार्टी की सदस्यता ली, इस मौके पर जेडीयू दिल्ली के अध्यक्ष दयानंद राय, जिला अध्यक्ष अजय कुमार, दिल्ली प्रदेश महासचिव एकनाथ सिंह और कालकाजी विधानसभा अध्यक्ष पूनम सिंह मौजूद रही.

इस मौके पर जेडीयू दिल्ली के अध्यक्ष दयानंद राय ने ऐलान किया कि कालकाजी विधानसभा की अध्यक्ष पूनम सिंह एमसीडी चुनाव 2022 में कालकाजी वार्ड से प्रत्याशी होंगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.