हमारे देश के राम नवमी का त्योहार भगवान प्रभु श्रीराम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. अबकी बार राम नवमी का त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार को मनाया जाएगा. इस दिन को पूरे देश में भगवान राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाता है.
इस दौरान हर शहर में छोटे-बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के साथ साथ शोभायात्रा. प्रभातफेरी, भगवान की पालकी यात्रा, भजन-कीर्तन न भंडारे का आयोजन किया जाता है. इसदिन भगवान श्रीराम की पूजा का खास महत्व होता है. कई मंदिरों में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का आयोजन करते हैं तो वहीं कुछ भक्त अपने घरों में भी विशेष पूजा पाठ करते हैं.
राम नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त
इस साल राम नवमी की पूजा का सबसे अधिक शुभ मुहूर्त 30 मार्च 2023 को सुबह सवेरे 11:11: 38 से 13:40: 20 बजे तक है. इस दौरान की गई पूजा सर्वाधिक फलदाई मानी जाएगी. इसलिए इस मुहूर्त में भगवान राम के जन्म उत्सव का आयोजन करें और इस दौरान पूजा पाठ संपन्न करें.

- श्री रामचरितमानस या रामायण का पाठ किया जाना एक आवश्यक कार्य माना जाता है.
- राम नवमी पर कुछ लोग रामरक्षास्त्रोत का भी पाठ करते हैं. इससे माना जाता है कि भगवान राम की कृपा उनके ऊपर बनी रहती है.
- मंदिरों में हरे रामा हरे कृष्णा का भजन कीर्तन भी किया जाता है, जिसके पूरे दिन आयोजिन करने के बाद शाम को भंडारे व प्रसाद का भी वितरण किया जाता है.
- भगवान राम का जन्मदिन मनाने के लिए भगवान राम की मूर्ति को फूल मालाओं से सजा को पालने में स्थापित करते हैं और उसे दिन में झूला भी झुलाते हैं.
- कई जगहों पर राम नवमी के उपलक्ष में भगवान राम की पालकी और शोभायात्रा भी निकाली जाती है.
- राम नवमी के दिन मंदिरों और घरों में विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी काफी लाभकारी माना जाता है.
इसे भी देखें.. अयोध्या में आकार लेने लगा भगवान राम का मंदिर, ट्रस्ट ने जारी की ताजा तस्वीरें