ETV Bharat / bharat

MP पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, पढ़िए यात्रा का पूरा प्रोग्राम

author img

By

Published : Nov 23, 2022, 7:54 AM IST

Updated : Nov 23, 2022, 10:21 AM IST

राहुल गांधी की भारत जोड़ो आज मध्यप्रदेश में बुरहानपुर जिले के बोदारली से प्रवेश कर गई है. यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी अगले चार दिनों तक रहेंगी. यह पहला मौका है जब प्रियंका गांधी भारत जोड़ा यात्रा से जुड़ेंगी. प्रियंका गांधी 4 दिनों तक यात्रा में पैदल चलेंगी. पढ़िए यात्रा की पूरी डिटेल...

Rahul Gandhi Bharat Jodo
राहुल गांधी की भारत जोड़ो

भोपाल। केरल के कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज बुधवार को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर गई है. जब से यात्रा के एमपी आने का प्लान बना है, तभी से प्रदेश में कांग्रेस बड़े नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जी जान से जुटे हुए थे. जोर-शोर से यात्रा का स्वागत किया गया. यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी अगले चार दिनों तक रहेंगी. यह पहला मौका है जब प्रियंका गांधी भारत जोड़ा यात्रा से जुड़ेंगी. प्रियंका गांधी राहुल गांधी के साथ शाम को यात्रा में जुड़ेंगी. प्रियंका बुरहानपुर में होने वाली सभा को संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी 4 दिनों तक यात्रा में पैदल चलेंगी.

Bharat Jodo Yatra
यात्रा का शेड्यूल

बुरहानपुर जिले के बोदारली से MP में पहुंची यात्रा: दो दिन के विराम के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह 6 बजे जलगांव जामोद से चलकर 6 बजकर 40 मिनिट पर बुरहानपुर के बोदरली गांव पहुंची. सुबह 6 बजकर 55 मिनिट तक नेशनल फ्लैग फहराया गया. 24 नवंबर को सुबह 6 बजे यात्रा बोरगांव से शुरू होगी और सुबह 10:30 पर यात्रा का खंडवा के दुल्हर फाटा पर मॉर्निंग ब्रेक होगा. 25 नवंबर को सुबह 6 बजे फिर भारत जोड़े यात्रा खरगौन के खेरदा से शुरू होगी. शाम छह बजे यात्रा खरगौन के सनावद पहुंचेगी. 26 नवंबर को मोरटक्का गांव से शुरू होगी और सुबह साढ़े 10 बजे खरगोन के मनीहार गांव पहुंचेगी.

Bharat Jodo Yatra
यात्रा का शेड्यूल

चार दिनों तक करेंगी कदमताल: भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी चार दिनों तक कदमताल करेंगी. इस दौरान वे बुरहानपुर में सभा को संबोधित करेंगी. वहीं महू में होने वाली सभा को भी वे संबोधित करेंगी. पहला मौका होगा जब प्रियंका गांधी प्रदेश में 4 दिनों तक रूकेंगी. हालांकि पहले बताया जा रहा था कि वे उज्जैन में भी साथ होंगी, लेकिन बदले कार्यक्रम में वे बुरहानपुर से मऊ तक ही राहुल के साथ रहेंगी.

Bharat Jodo Yatra
यात्रा का शेड्यूल

Bharat Jodo Yatra राहुल की MP में 20 को एंट्री, जानें मिशन 2023-24 को लेकर क्या है कांग्रेस का रोडमेप

महिलाओं से चर्चा करेंगी प्रियंका: यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी जगह-जगह महिलाओं के समूह से चर्चा करेंगी. प्रियंका गांधी के जरिए कांग्रेस निमाड़ के आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं को लुभाने की कोशिश करेंगी. प्रियंका के यात्रा में शामिल होने से यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया है. यात्रा की शुरूआत प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र से हो रही है. पिछले विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को यहां से काफी मजबूती मिली थी. यदि विधानसभा सीटों की बात करें तो मालवा निमाड़ क्षेत्र में 66 विधानसभा सीटें हैं. 2018 के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को यहां से 35 सीटें मिली थीं.

Bharat Jodo Yatra
यात्रा का शेड्यूल

भारत जोड़ो यात्रा में कल से चार दिनों के लिए शामिल होंगी प्रियंका

क्या मिशन 2024 की है तैयारी: हालांकि पार्टी के स्तर पर अभी मध्य प्रदेश का पूर्ण दौरा जारी नहीं हुआ है, लेकिन राहुल की करीब 2000 किलोमीटर की यात्रा से स्पष्ट हो चुका है कि वह मिशन 2024 के लिए राज्यों में कांग्रेस के पक्ष में तैयार किए जाने वाले हर एजेंडे के तहत आगे बढ़ते हुए खुद को तैयार करने में कोई भी कसर छोड़ने को तैयार नहीं है. इधर मध्यप्रदेश में फिलहाल 2023 में विधानसभा चुनाव हैं, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस का फोकस फिलहाल मिशन 2024 ही है. यही वजह है कि राहुल गांधी अपने निर्धारित रूट पर आगे बढ़ते हुए एकजुट भारत भाईचारे लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकार समेत अभिव्यक्ति की आजादी और आधारभूत समस्याओं को राष्ट्रीय फलक पर स्थापित करते हुए देश की जनता को अपने पक्ष में जोड़ने की यात्रा पर डटे हुए हैं.

Last Updated : Nov 23, 2022, 10:21 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.