ETV Bharat / bharat

राष्ट्रपति मुर्मू और नीदरलैंड की महारानी ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सोमवार को नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा ने राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की. दोनों नेताओं ने सार्वभौम वित्तीय समावेशिता के अनेक आयामों के बारे में विस्तार से चर्चा की जो भारत सरकार का एक प्रमुख एजेंडा रहा है.

author img

By

Published : Aug 29, 2022, 7:42 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली : नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा (Netherlands Queen Maxima) ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट (Queen maxima meets Draupadi Murmu) की. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के बारे में दोनों ने चर्चा की. राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने सार्वभौम वित्तीय समावेशिता के अनेक आयामों के बारे में विस्तार से चर्चा की जो भारत सरकार का एक प्रमुख एजेंडा रहा है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं नीदरलैंड की महारानी

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सरकार विभिन्न माध्यमों से प्रत्येक भारतीय को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने तथा सरकार द्वारा प्रदान किये जा रहे फायदों को अंतिम छोर तक पहुंचाने को प्रतिबद्ध है. बयान के अनुसार, महारानी मैक्सिमा ने पिछले कुछ वर्षो में इस दिशा में भारत में हुई प्रगति की सराहना की. इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने नीदरलैंड की महारानी का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया और दोनों नेताओं ने भारत एवं नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के बारे में चर्चा की.

पढ़ें : द्रौपदी मुर्मू : एक भावुक शिक्षक, अनुशासक, शाकाहारी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.