ETV Bharat / bharat

महाराष्ट्र में पॉवरलूम फैक्ट्री की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत, चार घायल

author img

By

Published : Apr 17, 2021, 10:17 AM IST

Updated : Apr 17, 2021, 10:34 AM IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक पॉवरलूम फैक्ट्री की एक दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई , जबकि चार लोग घायल हो गए.

कॉन्सेप्ट इमेज
कॉन्सेप्ट इमेज

मुंबई : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक पॉवरलूम फैक्ट्री की एक दीवार गिर गई, जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे कटाई क्षेत्र में स्थित तुकाराम परिसर में हुई.

ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने शुक्रवार देर रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा, 'पॉवरलूम फैक्ट्री की दीवार का मरम्मत कार्य चल रहा था जो ढह गई. तीन मजदूर उसके नीचे दब गए और चार अन्य घायल हो गए.'

उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान मनसुख भाई (45), रणछोड़ प्रजापति (50) और भगवान जाधव (55) के रूप में की गई है.

पढ़ें - रोटी बैंक के संस्थापक किशोर कांत तिवारी का निधन

उन्होंने कहा कि शवों को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Last Updated : Apr 17, 2021, 10:34 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.