जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों की एक पनाहगाह का सोमवार को भंडाफोड़ कर वहां से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है. अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती जिले के सुरनकोट क्षेत्र के सांगला गांव में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान इस पनाहगाह का पर्दाफाश हुआ.
-
J&K | Militants hideout busted in Sangla area of Surankot in Poonch: Poonch Police pic.twitter.com/mgTeT3TD9P
— ANI (@ANI) October 17, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">J&K | Militants hideout busted in Sangla area of Surankot in Poonch: Poonch Police pic.twitter.com/mgTeT3TD9P
— ANI (@ANI) October 17, 2022J&K | Militants hideout busted in Sangla area of Surankot in Poonch: Poonch Police pic.twitter.com/mgTeT3TD9P
— ANI (@ANI) October 17, 2022
पढ़ें: असम: AQIS से जुड़े चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अधिकारियों ने कहा कि पनाहगाह से एक पिस्तौल, चार ग्रेनेंड, चार अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) कारतूस, एक वायरलेस सेट, 16 आईईडी बैटरी, तीन एके मैगजीन और कई गोलियां बरामद की गई हैं. उन्होंने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया था, हालांकि इस अभियान के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया.
(पीटीआई-भाषा)