ETV Bharat / bharat

स्वतंत्रता दिवस पर संस्कृति मंत्रालय ने ट्वीट किया खास वीडियो, कई यूजर्स कर रहे लाइक और रीट्वीट

author img

By

Published : Aug 15, 2022, 1:00 PM IST

Updated : Aug 15, 2022, 3:32 PM IST

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर एक खास वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया, जिसे कई लोग देख और पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में भारत में शरणार्थी के रूप में रह रहे चार देशों के 12 गायक राष्ट्रगान गा रहे हैं.

स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्ली : भारत में शरणार्थी के रूप में रह रहे चार देशों के 12 गायकों ने देश की स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया और देश के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में अफगानिस्तान, म्यांमा, श्रीलंका और कैमरून के 12 कलाकार अपनी पारंपरिक वेशभूषा में ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज के साथ राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं.

मंत्रालय द्वारा 14 अगस्त को साझा किए गए इस वीडियो को सोमवार तड़के तक ट्विटर पर 12,000 से अधिक 'लाइक' मिल चुके थे और 3,800 से अधिक बार इसे 'रीट्वीट' किया गया. भारत ब्रिटिश शासन से अपनी आजादी की 76वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत कई भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. मंत्रालय ने ट्वीट किया, "दुनिया भर के लोग भारत के प्रति प्यार व्यक्त कर रहे हैं. भारत की आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज और चार देशों के 12 शरणार्थी गायकों ने राष्ट्रगान गाया."

  • Love for India is pouring from around the world!

    On the occasion of India's 75th Azadi Ka Amrit Mahotsav, Grammy Award winner - @rickykej and 12 refugee singers from 4 nationalities pay tribute to the national anthem.

    Watch their melodious tribute here ⬇️ pic.twitter.com/LIgk9C2dEi

    — Ministry of Culture (@MinOfCultureGoI) August 14, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इस वीडियो को नोएडा के एक स्टूडियो में फिल्माया गया है. इसका शीर्षक 'भारत के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता दिखाते हुए: भारत में रहने वाले शरणार्थियों द्वारा सम्मान' है. इस वीडियो के अंत में संयुक्त राष्ट्र और UNHCR (शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त) का लोगो नजर आ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी रविवार को यह वीडियो साझा किया था. UNHCR India ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर लिखा, "भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज और 12 शरणार्थी गायकों ने राष्ट्रगान गाया...हम भारत को उसकी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हैं. हम भारत सरकार और उसके लोगों का करुणा, प्रेम और समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करते हैं."

(पीटीआई-भाषा)

Last Updated : Aug 15, 2022, 3:32 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.