ETV Bharat / bharat

अंतरिक्ष अभियानों के लिए हरित ईंधन का होगा उपयोग : सिवन

author img

By

Published : Mar 27, 2021, 7:16 AM IST

इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने अपने मानव अंतरिक्ष अभियान गगनयान को लेकर बातचीत की. उन्होने बताया कि इसरो भविष्य के अपने सभी अभियानों के लिए हरित ईंधन के उपयोग को लेकर कार्य कर रहा है.

isro
isro

नयी दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने शुक्रवार को कहा कि भारत अपने मानव अंतरिक्ष अभियान गगनयान के लिए हरित ईंधन का उपयोग किए जाने की दिशा में कार्य कर रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि इसरो भविष्य के अपने सभी अभियानों के लिए हरित ईंधन के उपयोग को लेकर कार्य कर रहा है.

वास्ते कोको द्वीप पर बनेगा ग्राउंड स्टेशन

'इंडिया इकॉनोमिक कांक्लेव' के एक सत्र के दौरान सिवन ने कहा कि भारत गगनयान मिशन के वास्ते कोको द्वीप पर ग्राउंड स्टेशन उपलब्ध कराने के लिए आस्ट्रेलिया के साथ बातचीत कर रहा है.

उन्होंने कहा कि इसरो वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने की महत्वकांक्षा नहीं रखता. सिवन ने कहा कि इसरो का प्राथमिक उद्देश्य देश की सेवा और अंतरिक्ष में अवसंरचना की आवश्यकताओं को पूरा करना है, ताकि देश में व्यापक स्तर पर सामाजिक-आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके.

अंतरिक्ष अभियानों के लिए हरित ईंधन का उपयोग

हरित ईंधन के उपयोग पर पूछे गए एक सवाल पर इसरो प्रमुख ने कहा, 'अंतरिक्ष अभियानों के लिए हरित ईंधन का उपयोग किए जाने की आवश्यकता है. हम हरित ईंधन के जरिए ही गगनयान को उड़ाने जा रहे हैं. यह बेहद जरूरी है.'

पढ़ें : गगनयान मिशन : चार अंतरिक्ष यात्रियों ने मास्को में पास की पहली परीक्षा, भारत देगा आगे की ट्रेनिंग

उन्होंने कहा कि इसरो ने पहले ही हरित ईंधन के उपयोग वाले इंजन का विकास करना शुरू कर दिया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.