ETV Bharat / bharat

MP: भूपेंद्र सिंह का दिग्विजय पर बड़ा बयान, बताया षड़यत्रकारी, भ्रम फैलाने वाला नेता

author img

By

Published : Dec 15, 2022, 8:25 PM IST

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सागर जाने वाले हैं, जिसको लेकर सियासत शुरू हो गई है. मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि क्या वे बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर जाकर भी मुलाकात करेंगे. बता दें कांग्रेस 17 दिसंबर से बड़ा आंदोलन करने जा रही है, कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी के राज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए हैं. वहीं भूपेंद्र सिंह ने भी कहा है कि सवा साल में कांग्रेस की सरकार में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया.

minster bhupendra singh attack on digvijay singh
भूपेंद्र सिंह का दिग्विजय पर बड़ा बयान
भूपेंद्र सिंह का दिग्विजय पर बड़ा बयान

सागर। जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह और गोविंद सिंह द्वारा प्रताड़ित किए जाने को लेकर कांग्रेस 17 दिसम्बर को बड़ा आंदोलन करने जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सागर के अलावा मंत्री भूपेन्द्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र खुरई का भी दौरा करेंगे और भाजपा राज में प्रताड़ित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर जाकर मुलाकात करेंगे. दिग्विजय सिंह के सागर दौरे को लेकर सियासत शुरू हो गयी है. मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के सवा साल में प्रताड़ित भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की सूची जारी करके दिग्विजय सिंह से सवाल पूछा है कि क्या दिग्विजय सिंह इन भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर भी मुलाकात करेंगे.

मुझे और मेरे परिवार को किया प्रताड़ित: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सागर यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह को पहले उन भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर माफी मांगना चाहिए, जिनको कांग्रेस की सवा साल की सरकार में प्रताड़ित किया गया और झूठे मुकदमे बनाए गये. मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन में खुरई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं पर 70 से भी अधिक फर्जी प्रकरण बनाए गए थे. मंत्री ने कहा मुझे और मेरे परिवार को भी प्रताड़ित किया गया. मेरे परिवार पर खुरई थाने में फर्जी प्रकरण बनाए गए. मेरी खुद की पैतृक जमीन जिस पर होटल दीपाली बनी है, कई बार उसका सीमांकन किया गया. जिसमें कुछ नहीं पाया गया. मेरी चिटाई ग्राम में स्थित पैतृक जमीन में मुझे अतिक्रमण का नोटिस दिया गया. जिस पर हाईकोर्ट ने स्टे दिया. मेरे भतीजे लखन सिंह और अशोक सिंह पर खुरई थाने में मारपीट एवं एट्रोसिटी एक्ट के फर्जी प्रकरण बनाए गए. मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बरोदिया पुलिस चौकी में उनके खिलाफ एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति लखन अहिरवार से झूठी शिकायत कराई गई थी. जिसमें कांग्रेस के तत्कालीन ब्लाक अध्यक्ष गवाह थे, यह केस भी जांच में झूठा सिद्ध हुआ.

minster bhupendra singh
मंत्री भूपेंद्र सिंह

कमलनाथ का दावा- गुजरात की बात अलग है, MP में PM मोदी व अमित शाह असरहीन साबित होंगे

भाजपा कार्यकर्ताओं से माफी मांगे दिग्विजय सिंह: लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस के लोगों द्वारा मतदान के समय खुलेआम तीन चार पहिया गाड़ियों में भरकर आए कांग्रेस के गुंडों ने दिन के 12 बजे से शाम 3 बजे तक खुरई के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर जाकर पुलिस की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्राणघातक हमले किए. जिसमें कमलेश राय, राम शास्त्री, श्रीकांत कौशिक सहित छह भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए. जिनकी सीसीटीवी रिकार्डिंग और फोटोग्राफ उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें से किसी भी प्रकरण में किसी कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई. इन सभी मामलों में खात्मा लगा दिया गया. मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि क्या दिग्विजय सिंह इन भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर माफी मांगेंगे.

खुरई में नहीं बची कांग्रेस इसलिए बाहर से लाएंगे कार्यकर्ता: मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस के सवा साल में बनाए गए झूठे आपराधिक प्रकरणों की सूची भी जारी की. उन्होंने कहा कि भाजपा या मेरे द्वारा कभी किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ एक भी गलत प्रकरण नहीं बनवाया गया है. हमने हमेशा विकास और प्रगति पर केंद्रित समरसता की राजनीति की है. दिग्विजय सिंह के आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं. खुरई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है. कांग्रेस को आरोप लगाने की जगह सत्यता स्वीकार करना चाहिए. दिग्विजय सिंह के कार्यक्रम में खुरई में कांग्रेस के लोग नहीं मिल रहे हैं. इसलिए सागर जिले के 180 गाड़ियां ले जाने की बात हो रही है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.