ETV Bharat / bharat

हजारीबाग में झारखंड भाजपा कार्यकारिणी की बैठक, क्या करेंगे जयंत!

author img

By

Published : May 25, 2022, 7:06 PM IST

झारखंड के हजारीबाग में 15 साल के बाद भाजपा की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक 27 एवं 28 मई को होने जा रही है. 15 साल बाद होने वाली बैठक से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, लेकिन अब क्या करेंगे जयंत.

bjp-state-executive-meeting-in-hazaribag

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग में 15 साल के बाद भाजपा की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक 27 एवं 28 मई को होने जा रही है. 15 साल पहले जब हजारीबाग के सांसद यशवंत सिन्हा थे, उस समय कार्यकारी समिति की बैठक हुई थी. अब उनके बेटे सांसद जयंत सिन्हा के कार्यकाल में यहां भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है.

ये भी पढ़ें-राज्यसभा सीट के लिये कांग्रेस-जेएमएम में खींचतान, सोनिया गांधी से मिलेंगे हेमंत सोरेन

भाजपा के लिए हजारीबाग खासः भारतीय जनता पार्टी में हजारीबाग का महत्व प्रारंभिक समय से ही रहा है. हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में देश का वित्त एवं विदेश मंत्री बनाया गया था. जब यशवंत सिन्हा ने राजनीति से दूरी बनाई तो उनके बेटे जयंत सिन्हा को हजारीबाग से भाजपा ने टिकट दिया और वे यहां से रिकॉर्ड मत से विजयी हुए.

पहली बार सांसद बनने के साथ ही उन्हें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और फिर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री बनाया गया. समय बीतने के साथ-साथ हजारीबाग केंद्र के नजर में कमजोर होता चला गया. हालांकि वर्तमान समय में हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा को संसदीय वित्त समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.

देखें पूरी खबर

हजारीबाग के जिला अध्यक्ष अशोक गोप का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की नजर में हजारीबाग बेहद खास है. यहां से सांसद विधायक और नगर निगम की महापौर सभी भाजपा से हैं. हजारीबाग भाजपा का गढ़ है. यहां के लोग भाजपा को सिर आंखों पर बैठाते हैं. 15 साल बाद कार्यकारिणी की बैठक हजारीबाग में हो रही है. ऐसे में हम सभी कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं. यह हमारा सौभाग्य है कि हजारीबाग को पूरे राज्य भर में चुना गया.

भाजपा के लिए हजारीबाग हिंदुत्व का किला: भारतीय जनता पार्टी में हजारीबाग के पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, जिन्होंने पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के कार्यकाल के दौरान पार्टी में अहम भूमिका निभाई. अब जयंत सिन्हा के साथ वो सक्रिय राजनीति में हैं. उनका कहना है कि हजारीबाग कभी कांग्रेस का गढ़ था लेकिन भाजपा ने उस गढ़ को तोड़कर इसे हिंदुत्व का किला बनाया.

यशवंत सिन्हा, यदुनाथ पांडे हजारीबाग का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. हजारीबाग की पहचान पूरे देश भर में भाजपा के गढ़ के रूप में है. एक बार फिर यहां लंबे अंतराल के बाद राज्य कार्यकारिणी की बैठक हो रही है, जो हजारीबाग का महत्व बयां कर रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.