ETV Bharat / bharat

कांग्रेस विधायक को प्रज्ञा की चुनौती - आठ दिसंबर को आ रही हूं, जलाना हो तो जला दीजिए

author img

By

Published : Nov 30, 2019, 6:07 PM IST

कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अगर यहां आईं तो जिंदा जला देंगे. इस पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वह 8 दिसंबर को गोवर्धन दांगी के ब्यावरा स्थित निवास पहुंच रही हैं, जलाना हो तो जला दीजिए. जानें विस्तार से...

etv bharat
कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी-भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर

भोपाल : कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के जिंदा जलाने वाले बयान पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा है कि जिंदा जलाने का तो कांग्रेसियों को पुराना अनुभव है.

दरअसल मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक दांगी ने शुक्रवार को विवादित बयान देते हुए कहा था कि सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अगर यहां आई तो जिंदा जला देंगे.

दांगी के बयान के बाद साध्वी प्रज्ञा ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए विधायक दांगी को भी चुनौती दे डाली.

congress MLA Threatens to Burn Pragya Thakur Alive
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर कहा...

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद ने लिखा, राहुल गांधी ने मुझे आतंकवादी कहा था और अब उनके विधायक गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगे.'

प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट किया, 'मैं 8 दिसंबर को गोवर्धन दांगी के ब्यावरा स्थित निवास पहुंच रही हैं, जलाना हो तो जला दीजिए.'

इसे भी पढ़ें - गोडसे बयान : बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा में दोबारा माफी मांगी

गौरतलब है कि भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ने गुरुवार को संसद में कथित रूप से नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जिसके खिलाफ गोवर्धन दांगी अपने विधानसभा क्षेत्र ब्यावरा में प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला भी जलाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

हालांकि इस मामले में बवाल मचने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने माफी मांग ली थी.

दांगी ने कहा था कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं. उनके हत्यारे को देशभक्त कहने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला क्या वह खुद यहां आई तो उसे भी पुतले के साथ-साथ जला देंगे.

Intro:Body:

thakur

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.