ETV Bharat / bharat

दिल्ली चुनाव पर संघ की भाजपा को नसीहत, 'मोदी-शाह हमेशा नहीं जिता सकते चुनाव'

author img

By

Published : Feb 21, 2020, 10:05 AM IST

Updated : Mar 2, 2020, 1:12 AM IST

भारतीय जनता पार्टी लगातार राज्य चुनावों में शिकस्त झेल रही है. इस क्रम में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी एड़ी चोटी का जोर लगाने के बावजूद भी पार्टी को पराजय मिली. दिल्ली में मिली हार को लेकर अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुखपत्र 'ऑर्गेनाइजर' में भाजपा की नीतियों को लेकर आलोचना की गई है. जानें विस्तार से...

etv bharat
मोदी-शाह (फाइल फोटो)

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुखपत्र 'ऑर्गेनाइजर' में भाजपा की नीतियों को लेकर आलोचना की गई है.

दरअसल ऑर्गेनाइजर में लिखा गया कि एक खराब उम्मीदवार इसलिए अच्छा होने का दावा नहीं कर सकता, क्योंकि वह एक साफ-सुथरे पार्टी से संबंध रखता है. क्योंकि बुरा हमेशा बुरा ही होता है.

आरएसएस के अंग्रेजी मुखपत्र ऑर्गेनाइजर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दीनदयाल उपाध्याय के हवाले से एक तीखी टिप्पणी की गई. टिप्पणी दिल्ली इकाई और राष्ट्रीय राजधानी में अपमानजनक पराजय के बाद चुनाव मैदान में उतारे गए उम्मीदवार को लेकर की गई है.

मुखपत्र में लिखा है कि भाजपा को एक संगठन के रूप में यह समझने की जरूरत है कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी 'हमेशा मदद नहीं कर सकते.'

भौतिक सुख लगातार बढ़ रहा है, फिर भी लोग आंदोलन कर रहे हैं : भागवत

संघ ने अपने मुखपत्र में लिखा, 'नरेंद्र मोदी और अमित शाह हमेशा विधानसभा स्तर के चुनावों में मदद नहीं कर सकते हैं और स्थानीय आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दिल्ली में संगठन के पुनर्निर्माण के अलावा कोई विकल्प नहीं है.'

Last Updated : Mar 2, 2020, 1:12 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.