ETV Bharat / bharat

प्रियंका को कांग्रेस की बागडोर सौंपना चाहते हैं पुराने कांग्रेसी : सूत्र

लोकसभा चुनावों में हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. पार्टी के वरिष्ठ नेता नेतृत्व संकट से जूझ रही पार्टी की कमान प्रियंका गांधी के हाथों में देना चाहते हैं. पढ़ें पूरी खबर....

author img

By

Published : Jul 19, 2019, 8:41 AM IST

प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस में पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए प्रियंका गांधी को पार्टी की बागडोर सौंपने की मांग उठने लगी है. हालांकि इसके बाद भी नेतृत्व का संकट जल्द समाप्त होता नहीं दिख रहा है क्योंकि पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं.

सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी को पार्टी की कमान संभालने के लिए मनाने में विफल होने पर पुराने कांग्रेसी अब प्रियंका का नाम ले रहे हैं. पुराने कांग्रेसियों की पहली पसंद अब प्रियंका गांधी हैं जबकि राहुल गांधी इस जिद पर अड़े हैं कि नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा.

etvbharat rahul gandhi priyanka
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

परिवार के बाहर से पार्टी के शीर्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट शायद पसंद हो सकते हैं.

etvbharat priyanka gandhi
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी

हालांकि प्रियंका गांधी की ओर से राजनीति में बड़ी भूमिका को लेकर कोई संकेत नहीं है. सिवा यह कि उन्होंने गुरुवार को नेल्सन मंडेला को याद करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि 'अंकल नेल्सन' ने कैसे उन्हें कहा था कि उनको पहले ही राजनीति में आ जाना चाहिए.

etvbharat
प्रियंका गांधी का ट्वीट

उन्होंने मंडेला के 101वीं जयंती पर ट्वीट करके कहा, "दुनिया को नेल्सन मंडेला जैसे शख्स की कमी आज भी खलती है. उनका जीवन सत्य, प्यार और स्वतंत्रता का प्रमाण है."

Intro:Body:Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.