ETV Bharat / bharat

'विक्रम' और 'प्रज्ञान' को ISRO की शुभकामनाएं...

author img

By

Published : Sep 6, 2019, 6:24 PM IST

Updated : Sep 29, 2019, 4:21 PM IST

देश के कोने कोने से लोग चंद्रयान-2 के सफल लैंडिंग की कामना कर रहे हैं. साथ ही सफलतापूर्वक यहां तक पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. ऐसे में विक्रम और प्रज्ञान को इसरो ने बधाई दी. पढ़ें...

कार्टून के जरिए चित्रण.

बेंगलुरू: चंद्रयान-2 चांद के बेहद करीब पहुंच गया है. कुछ ही घंटो में चंद्रमा की सतह पर माड्यूल 'विक्रम' की लैंडिंग होनी है. इससे ठीक पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर प्रज्ञान को लेकर चंद्रयान-दो के संबंधों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करते हुए ट्विटर पर कुछ कार्टून साझा किए हैं.

इसरो ने एक 'कॉमिक स्ट्रिप' के साथ ट्वीट किया. इसमें ऑर्बिटर ने लैंडर 'विक्रम' से कहा कि दो सितंबर को अलग होने के पहले उसके साथ रहने में मजा आया.

अगली स्ट्रिप में ऑर्बिटर ने लैंडर से कहा, 'विक्रम, आपके साथ अब तक का सफर बहुत अच्छा रहा.'

chandrayaan-2 etv bharat
कार्टून के जरिए चित्रण.

वहीं तीसरी स्ट्रिप में विक्रम लैंडर भी ऑर्बिटर को जवाब देता है. विक्रम लैंडर को भी ऑर्बिटर जितना ही उत्साहित दिखाया गया है. इसी क्रम में वह कहता हैं, 'वास्तव में काफी अच्छी यात्रा रही. मैं तुमसे ऑर्बिट में मिलूंगा.'

पढ़ें: चंद्रयान-2: ISRO चीफ बोले- 'सब कुछ योजना के अनुसार हो रहा है'

इसके बाद इसी स्ट्रिप में ऑर्बिटर ने भी 'विक्रम' को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी.

chandrayaan-2 etv bharat
इसरो की ओर से जारी ट्वीट.

इसी कड़ी में इसरो ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह 'विक्रम' और 'प्रज्ञान' के संपर्क में रहेगा.

पढ़ें: सिर्फ कुछ घंटे, और चंद्रयान-2 करेगा चंद्रमा पर लैंड

बता दें, 22 जुलाई को शुरू हुई चंद्रयान-2 की यात्रा शुक्रवार देर रात चांद की सतह पर पहुंचने के साथ खत्म हो जाएगी. चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग काफी कठिन होने वाली है और सभी की इस पर नजर टिकी हुई है.

Intro:Body:Conclusion:
Last Updated : Sep 29, 2019, 4:21 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.