ETV Bharat / bharat

26 मार्च: 'आधुनिक मीरा' महादेवी वर्मा का जन्मदिन और बांग्लादेश की स्थापना का साक्षी - आधुनिक मीरा

इतिहास में 26 मार्च का दिन बहुत ही खास है. इस दिन आधुनिक मीरा कही जाने वाली महादेवी वर्मा का जन्म हुआ था और इसी दिन बांग्लादेश ने स्वयं को स्वतंत्र घोषित किया था. पढ़ें पूरी खबर...

महादेवी वर्मा का जन्मदिन
महादेवी वर्मा का जन्मदिन
author img

By

Published : Mar 26, 2020, 12:07 AM IST

नई दिल्ली : महान कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च, 1907 को हुआ. हिंदी साहित्य में निराला, प्रसाद, पंत के साथ साथ महादेवी वर्मा को छायावाद युग का एक महान स्तम्भ माना जाता है. महादेवी गद्य विधा की भी महत्वपूर्ण हस्ताक्षर थीं. उन्हें साहित्य अकादेमी फेलोशिप, ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया. उनकी कविताओं में अन्य भावों के अलावा विषाद की अभिव्यक्ति मुख्य रूप से होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी संबोधित किया गया है.

इसके अलावा इस दिन 1971 में बांग्लादेश ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया और दक्षिण एशियाई देशों के समूह में एक नया मुल्क शामिल हो गया.

  • देश दुनिया के इतिहास में 26 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस तरह है.
  • 922 : ईरानी सूफी संत और कवि मंसूर अल-हल्लाज का निधन.
  • 1907 : कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म.
  • 1953 : डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की खोज की घोषणा की.
  • 1965 : भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्देशक और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता प्रकाश राज का जन्म
  • 1971: शेख मुजीबुर्रहमान ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश घोषित किया.
  • 1972 : तत्कालीन राष्ट्रपति वी वी गिरी ने पहले अन्तरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया.
  • 1973 : गूगल के सह-संस्थापक और कम्प्यूटर वैज्ञानिक लैरी पेज का जन्म.

पढ़ें : भारतीय भाषा में पहले विज्ञापन का प्रकाशन, जानें 25 मार्च के इतिहास की प्रमुख घटनाएं

  • 1973: लंदन स्टॉक एक्सचेंज में महिलाओं की भर्ती की शुरुआत.
  • 1974: उत्तराखंड के चिपको आंदोलन में गौरा देवी ने महिलाओं के एक समूह का नेतृत्व किया
  • 1975 : जैविक हथियार संधि अस्तित्व में आई.
  • 1979 : अमेरिका में मिस्र-इजराइल समझौते पर हस्ताक्षर हुए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.