मुंबई : कोरोना संकट के बीच कई लोग मसीहा बनकर सामने आए हैं, जो जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं. ऐसे में महाराष्ट्र के मुंबई में एक 11 साल का बच्चा भी भूखे लोगों तक खाना और अनाज पहुंचा रहा है.
आपको बता दें, वर्तमान में यह लड़का अमेरिका में रहता है लेकिन इसने मुंबई में रह रहे अपने दादाजी की मदद से जरूरतमंदों को सात हजार किलोग्राम अनाज बांटा है.
अहम बात है कि बच्चे ने यह काम अपने जन्मदिन पर किया है.