ETV Bharat / bharat

विधानसभा 2022 : रथ यात्रा से होगा चुनाव अभियान का शंखनाद - उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव काे लेकर सपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज रथ यात्रा निकालेंगे. वो आज लखनऊ से उन्नाव जाएंगे.

akhilesh
akhilesh
author img

By

Published : Jul 21, 2021, 12:01 PM IST

लखनऊ : समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आज से अभियान शुरू कर रही है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज रथ यात्रा के दौरान उन्नाव जाएंगे. उनको मंगलवार को उन्नाव के सरौसा गांव के एक विद्यालय में पूर्व मंत्री मनोहर लाल की मूर्ति का अनावरण करना था, लेकिन उन्नाव जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी.

जिला प्रशासन की तरफ से अनुमति ना देने के पीछे तर्क दिया गया है कि उन्नाव के विद्यालय में काफी भीड़ जमा हो सकती थी. आसपास के जिलों के भी काफी संख्या में लोग वहां अखिलेश यादव को देखने और मिलने के लिए आ सकते थे. इस कारण देर रात अखिलेश यादव ने अपनी रणनीति बदली. आज समाजवादी पार्टी रथ यात्रा निकालकर विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी अभियान का शंखनाद करने जा रही है.

लखनऊ में रथ यात्रा समाजवादी पार्टी मुख्यालय से शुरू होगी और यहां से उन्नाव जाएगी. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सुबह करीब 10:30 बजे उन्नाव के लिए रवाना होंगे और वहां ग्राम सरोसा स्थित मनोहर लाल इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री मनोहर लाल की मूर्ति का अनावरण करेंगे.

इसे भी पढ़ें : भाजपा से निष्कासित रोहिताश हुए उग्र, पीएम मोदी को बताया 'तानाशाह'

पार्टी प्रदेश भर में रथयात्रा निकालेगी. रथ के साथ अखिलेश यादव जिलों में जाएंगे और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ चुनाव अभियान को आगे बढ़ाएंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.