ETV Bharat / state

राजनांदगांव: हॉकी की नर्सरी में मनाई गई मेजर ध्यानचंद की जयंती

author img

By

Published : Aug 30, 2020, 10:31 AM IST

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है. इस दिन राजनांदगांव के हॉकी प्रेमियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Statue of Major Dhyanchand
मेजर ध्यानचंद की मूर्ति

राजनांदगांव: हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले राजनांदगांव में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई. जयंती के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को हॉकी प्रेमियों ने याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को खेल प्रेमियों ने याद करते हुए उनके राजनांदगांव प्रवास के दौरान की यादों को भी ताजा किया.

मेजर ध्यानचंद की जयंती

पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस 2020: मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के मौके पर जानिए उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें

मेजर ध्यानचंद को किया याद

छत्तीसगढ़ हॉकी, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव और समस्त खेल के सयुंक्त तत्वावधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में नगर के खेल प्रेमियों ने शांत भाव से मनाया. इस मौके पर खेल प्रेमियों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के राजनांदगांव आगमन के दौरान की स्मृतियों को आपस में साझा किया. इसके साथ ही हॉकी की नर्सरी के नामकरण में उनकी भूमिका को लेकर विस्तार से खिलाड़ियों को जानकारी भी दी. इस अवसर पर गौरवपथ स्थित मेजर ध्यानचंद चौक में समस्त खेल संघ के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों ,खिलाड़ियों की उपस्थिति में मेजर ध्यानचंद, एरमन आर बेस्टियन (ओलम्पियन) और आरएन पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

मेजर ध्यानचंद को दी गई श्रद्धांजलि

इस दौरान संगोष्ठी सभा हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी,स्टेडियम समिति के पूर्व सचिव कुतबुद्दीन सोलंकी ,छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी हॉकी कोच भूषण साव अंतराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर मृणाल चौबे के उपस्तिथि में सम्प्पन हुई. संगोष्ठी सभा मे वक्ताओं ने दादा के जीवन पर प्रकाश डाला ,सभी ने उस अवसर को याद किया जब दादा ने शहर को हॉकी नर्सरी की उपाधि दी थी. इस अवसर पर प्रमुख रूप से ए.एक्का, सहायक संचालन खेल एवं युवा कल्याण विभाग ,पूर्व निगम अध्यक्ष शिव वर्मा,रमेश डाकलिया ,अजय झा, गुणवंत पटेल कुलबीर सिंह भाटिया, अनुराज श्रीवास्तव,प्रिंस भाटिया,संध्या पदम,वीरेंद्र चौहान, अब्दुल कादिर,किशोर धीवर,कुलदीप कुंजरेकर,तरुण यादव,राजेश निर्मलकर,अभिनव मिश्रा,शकील अहमद,कृष्णा यादव,कार्तिक यादव, लक्मन यादव ,तौफीक अहमद आदि उपस्थित थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.