ETV Bharat / state

Rajnandgaon Women rally: राजनांदगांव में आजीविका मिशन की महिलाओं ने निकाली रैली

author img

By

Published : Apr 15, 2023, 8:50 AM IST

राजनांदगांव में अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय आजीविका मिशन में काम कर रही बिहान कैडर संयुक्त संघ की महिलाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही हैं. शुक्रवार को संघ की महिलाओं ने शहर में रैली निकाली.

Rajnandgaon Women rally
राजनांदगांव में महिलाओं की रैली
राजनांदगांव में महिलाओं की रैली

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ में चुनाव पास आते ही रैली और प्रदर्शनों का सिलसिला चालू हो जाता है. प्रदर्शनकारी रैली और धरने के जरिए सरकार से अपनी मांगे मनवाने की कोशिश करते हैं. इसी कड़ी में राजनांदगांव में भी बिहान समूह की महिलाओं ने रैली निकाली और सरकार पर मांगे पूरी करने दबाव बनाने की कोशिश की. कलेक्ट्रेट के पास 4 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठी छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिलाओं ने शुक्रवार को रैली निकाली. रैली के जरिए महिलाओं ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को पूरा करने छत्तीसगढ़ सरकार से अपील की. महिलाएं पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हुई हैं.

24 मार्च से महिलाएं कर रही हड़ताल: बिहान कैडर संघ कैडरों को नियुक्ति प्रमाण पत्र जारी करना, कैडरों की नियमित करना, मानदेय बढ़ाने और कैडरों को हर महीने मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर 24 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही हैं. शुक्रवार को महिलाओं ने बड़ी संख्या में शहर के महावीर चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए शहर भर में घूमते हुए कलेक्ट्रेट के पास पहुंची. महिलाओं ने मांग पूरा नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: Rajnandgaon: जेसीसीजे ने बिहान की महिलाओं की हड़ताल का किया समर्थन

बिहान की महिलाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं जिसके तहत वे समय-समय पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है. शुक्रवार को कड़ी धूप में महिलाओं ने शहर में रैली निकाली जो विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर के सामने पहुंची. इस दौरान सैकड़ों संख्या में महिलाएं शामिल हुई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.