रायपुर: छत्तीसगढ़वासियों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिल सकेगी. छत्तीसगढ़ में नौतपा की शुरुआत मंगलवार से हो गई है. इसकी वजह से राजाधानी समेत कई जिलों का तापमान बढ़ा है. रायपुर में अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सोमवार को जहां रायगढ़ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, आज उसमें गिरावट की संभावना है. आज यहां तापमान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बिलासपुर, बलौदाबाजार और धमतरी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं ज्यादातर जिलों का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा. न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बस्तर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 26°C रहेगा. वहीं आज ओडिशा और झारखंड से लगे कुछ जिलों में 'यास' तूफान का असर दिख सकता है.
छत्तीसगढ़ के महासमुंद, जशपुर और जगदलपुर में दिखेगा 'यास' तूफान का असर
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 39°C | 27°C |
बिलासपुर | 38°C | 26°C |
कोरबा | 37°C | 26°C |
रायगढ़ | 36°C | 27°C |
बेमेतरा | 39°C | 26°C |
दुर्ग | 39°C | 27°C |
अंबिकापुर | 33°C | 23°C |
बलौदाबाजार | 38°C | 27°C |
राजनांदगांव | 39°C | 27°C |
धमतरी | 38°C | 27°C |
महासमुंद | 37°C | 27°C |
बस्तर | 35°C | 26°C |