ETV Bharat / state

तीसरी बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने विष्णुदेव साय, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

author img

By

Published : Jun 2, 2020, 10:27 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इस मौके पर पार्टी के लोग लगातार उन्हें बधाईयां दे रहे हैं.

vishnudeo-sai-becomes-state-president-of-bjp
बीजेपी को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी में खुशी का माहौल है. विष्णुदेव साय की नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव अरुण सिंह की अनुशंसा पर की गई है. पार्टी के प्रदेश नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. विष्णुदेव साय तीसरी बार छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने हैं.

प्रदेश अध्यक्ष बने विष्णुदेव साय

पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा पदाधिकारियों ने बधाई दी है. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा 'विष्णु देव साय पहले भी दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. उनके तजुर्बे का लाभ छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिलेगा. उन्होंने कहा कि साय के नेतृत्व में पार्टी को नई पहचान मिलेगी. हम और मजबूत होंगे. उनके सामाजिक और राजनैतिक जीवन के अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलेगा'.

पढ़ें : अजीत जोगी की मृत्यु के बाद जेसीसी (जे) और कांग्रेस के विलय की अटकलें

भाजपा सांसद अरुण साव ने दी बधाई

बीजेपी ने अपने आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी है. इससे पहले भी भाजपा ने साय को प्रदेश की कमान सौंपी थी. एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दिए जाने पर बिलासपुर के भाजपा सांसद अरुण साव ने भी उन्हें बधाई दी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.