ETV Bharat / state

world Mountain Day 2022 : कब है विश्व पर्वत दिवस,जानिए इतिहास और महत्व

author img

By

Published : Dec 10, 2022, 4:09 PM IST

पर्वत या पहाड़ पृथ्वी की भू-सतह पर प्राकृतिक रूप से ऊंचा उठा हुआ हिस्सा होता है, जो ज्यादातर आकस्मिक तरीके से उभरा होता है और पहाड़ी से बड़ा होता है. पर्वत ज्यादातर एक लगातार समूह में होते हैं.ऐसे में ये भी जानना जरुरी है कि हमारी प्रकृति को सहेजने में पर्वतों का कितना बड़ा योगदान है.world Mountain Day

कब है विश्व पर्वत दिवस,जानिए इतिहास और महत्व

world Mountain Day 2022 : हर साल 11 दिसंबर को पहाड़ों के महत्व के विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है. पर्वतीय संरक्षण दीर्घकालिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, पृथ्वी के लगभग 27% हिस्सा पहाड़ से घिरा हुआ है, संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दुनिया की लगभग 15% आबादी पहाड़ों पर रहती है, ग्लोबल वार्मिंग एवं दूसरे अन्य क्लाइमेट चेंजेज़ के चलते अब पहाड़ों पर रहने वाले जीव जंतु और मनुष्य के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है. इसी खतरे के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एवं इस संकट के निवारण के उद्देश्य से हर साल विश्व पर्वत दिवस मनाया जाता है.

विश्व पर्वत दिवस का इतिहास : संयुक्त राष्ट्र ने साल 1992 में सतत विकास आयोग सीएसडी के दौरान फ्रैजाइल इको सिस्टम का प्रबंध सतत पर्वतीय विकास का डॉक्यूमेंट को अपनाया था.इसके अनुसार पहाड़ों की सुरक्षा एवं संरक्षण की आवश्यकता थी. इसे देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2003 में 11 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाने के लिए घोषणा की थी, तब से लेकर आज तक हर साल 11 दिसंबर को विश्व पर्वत दिवस मनाया जाता है.

विश्व पर्वत दिवस थीम :हर साल पर्वत दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है और उस क्षेत्र के ऊपर साल भर ध्यान केंद्रित कर सुधार कार्य किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस साल 2022 का थीम वुमन मूव माउंटेंस रखा गया है.

क्या है पर्वत दिवस का महत्व : पृथ्वी पर रहने वाले एक चौथाई जीव जंतुओं, जानवरों एवं पौधे की आबादी का घर है. यह दुनिया की आधी आबादी को मीठे पानी के साथ भोजन जड़ी-बूटी, रहने के लिए स्थान और अन्य प्राकृतिक संसाधन प्रोवाइड करती है. बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन पहाड़ों पर पाई जाती है.इनका संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ाने के लिए हर साल विश्व स्तर पर पर्वत दिवस मनाया जाता है. पहाड़ दुनिया के 6 सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसलों का भी घर है, यह इकोसिस्टम को बैलेंस करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.पृथ्वी के जलवायु को सुधारने के लिए पर्वतों का संरक्षण करना बहुत महत्वपूर्ण है. ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज के चलते इसका असर पहाड़ों पर पढ़ रहा है, जिसके चलते तेजी से ग्लेशियर पिघल रहे हैं जिसका असर समुद्रों पर पड़ रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.