रायपुर: मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी बारिश का सीजन सितंबर तक का होता है. हर साल अगस्त के महीने में जमकर बारिश होती है लेकिन इस बार स्थिति अलग है. मानसून ब्रेक के कारण कुछ दिन बारिश हो रही है तो कुछ दिन उमस और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं. प्रदेश के 13 जिलों में सूखे की स्थिति है. आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ ही क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की सूचना दी है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है.
आज का मौसम: मानसून द्रोणिका दक्षिण पूर्व होते हुए पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर फैला हुआ है. एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी असम तक बनी हुई है.
इस सिस्टम के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है. मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू
प्रदेश के शहरों का तापमान: गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.4 डिग्री धमतरी में दर्ज किया गया. रायपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.02 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 24 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया.