ETV Bharat / state

Chandrayaan 3 Moon Landing: आज चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान 3, स्कूलों में भी लाइव दिखाया जाएगा मून लैंडिंग

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Aug 23, 2023, 11:14 AM IST

Chandrayaan 3 Moon Landing चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर पूरी दुनिया की नजर आज भारत पर टिकी हुई है. बुधवार शाम 6 बजे के करीब चंद्रयान तीन की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी है. ISRO के मिशन चंद्रयान 3 का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, पोर्टाकेबिन विद्यालयों में दिखाया जाएगा.

Chandrayaan 3 Moon Landing
चंद्रयान 3 मून लैंडिंग

रायपुर: आज इसरो का चंद्रयान 3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैडिंग होनी है. आज शाम 5.20 बजे से इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन करेगा. इसरो का चंद्रयान तीन की मून लैंडिंग का सीधा प्रसारण स्कूलों में विद्यार्थी और शिक्षक भी देख सकेंगे. इस संबंध में प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है.

स्कूलों में दिखाई जाएगी चंद्रयान 3 की मून लैंडिंग: प्रदेश के सभी विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, पोटाकेबिन विद्यालयों में चंद्रयान 3 की मून लैंडिंग का सीधा प्रस3रण किया4 जाएगा. शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था किया गया है. इस संबंध में प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयकों को निर्देशित किया है.

यहां देख सकेंगे चंद्रयान 3 के मून लैंडिंग: चंद्रयान 3 के मून लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो के वेबसाईट www.isro.gov.in, इसरो के अधिकृत यूट्यूब चैनल (इसरो ऑफिशीयल), इसरो के फेसबुक www.facebook.com/ISRO और दूरदर्शन के राष्ट्रीय टीवी चैनल पर शाम 5.27 बजे किया जाएगा.

Chandrayaan 3: आज दुनिया की नजरें चंद्रयान पर, चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल होगा भारत!
Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए रायपुर में पूजा अर्चना, बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने की प्रार्थना, सीएम बघेल ने कही ये बात
Chandrayaan 3 : 'चांद के दुर्गम इलाके में विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग के सामने हैं कई चुनौतियां'

चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग है बड़ी चुनौती: चंद्रमा का दक्षिण ध्रुव क्षेत्र बेहद दुर्गम माना जाता है. ऐसे अंधेरे हिस्से पर सॉफ्ट लैंडिंग करना चंद्रयान 3 के लिए बड़ी चुनौती हैं. 21 अगस्त को ही रूस के लूना-25 लैंडिंग के दौरान दक्षिणी ध्रुव पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसके बाद भारत के साथ साथ दुनियाभर के अंतरिक्ष जानकारों की नजर अब भारत के चंद्रयान 3 और विक्रम लैंडर की मून लैंडिंग पर टिकी हुई है. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो भारत चांद की दक्षिणी भाग में लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा.

etv play button

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.