रायपुर: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. रायपुर में पेट्रोल की कीमत में 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ राजधानी रायपुर में पेट्रोल 82.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है. डीजल की कीमत में 20 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. राजधानी रायपुर में डीजल के दाम 80.35 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. बीजापुर में पेट्रोल के दाम सबसे ज्यादा है. यहां पेट्रोल 86.52 रुपये प्रति लीटर है.
शहर | पेट्रोल (प्रति लीटर) | डीजल (प्रति लीटर) |
रायपुर | 82.69 | 80.35 |
बिलासपुर | 83.08 | 80.75 |
दुर्ग | 82.97 | 80.63 |
कोरबा | 82.30 | 79.97 |
दंतेवाड़ा | 85.91 | 83.56 |
अंबिकापुर | 83.60 | 81.26 |
महासमुंद | 82.90 | 80.56 |
जांजगीर-चांपा | 82.78 | 80.44 |
बीजापुर | 86.52 | 78.37 |
कांकेर | 83.78 | 81.43 |
राजनांदगांव | 83.39 | 81.04 |
धमतरी | 83.24 | 80.90 |
जशपुर | 84.28 | 81.94 |
जगदलपुर | 85.20 | 82.85 |
कवर्धा | 83.56 | 81.21 |
रायगढ़ | 83.45 | 81.11 |