ETV Bharat / state

रायपुर : पूर्व DGP ए.एन. उपाध्याय हुए रिटायर, पुलिस अधिकारियों ने दी विदाई - विशेष पुलिस महानिदेशक संजय पिल्ले

पूर्व DGP ए.एन. उपाध्याय रिटायर हुए. पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी समेत सभी अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी.

पूर्व DGP ए.एन. उपाध्याय हुए रिटाय
author img

By

Published : Sep 1, 2019, 8:45 AM IST

रायपुर : राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक और छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष ए.एन. उपाध्याय लगभग 34 वर्ष के भारतीय पुलिस सेवा देने के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए.

पूर्व DGP ए.एन. उपाध्याय हुए रिटाय
पूर्व DGP ए.एन. उपाध्याय हुए रिटाय

उपाध्याय 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे. उन्होंने एकीकृत मध्यप्रदेश में धार, शिवपुरी और सीहोर जिला और लोकायुक्त इंदौर में पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दी. छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद उन्होंने सरगुजा और बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पद पर सफलतापूर्वक काम किया.

  • साल 2009 से दिसंबर 2013 तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं सचिव गृह विभाग जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे
  • 2014 से दिसंबर 2018 तक लगभग 5 साल तक राज्य के पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला.
  • दिसंबर 2018 से 31 अगस्त 2019 तक अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के पद पर सेवाएं दीं.
  • ए.एन. उपाध्याय को पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन में सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई. विदाई कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि, 'भारतीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण के समय (वर्ष 1986) से अब तक लगातार उपाध्याय का मार्गदर्शन मिलता रहा. उपाध्याय को छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे लंबे समय तक पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालने और उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा'.
  • अवस्थी ने कहा कि, 'उपाध्याय सहज, सरल, ईमानदार और धैर्यशील पुलिस अधिकारी के रूप में प्रेरणा स्रोत रहेंगे. उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्यशीलता के साथ कार्य किया'.

Intro:पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस हाउसिंग
कार्पोरेशन के अध्यक्ष ए.एन. उपाध्याय सेवानिवृत्त
         
रायपुर, राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन ए.एन. उपाध्याय आज लगभग 34 वर्ष के भारतीय पुलिस सेवा के उपरान्त अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।

Body:उपाध्याय 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे। उन्होंने एकीकृत मध्यप्रदेश में धार, शिवपुरी और सिहोर जिला तथा लोकायुक्त इंदौर में पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवायें दी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद उन्होंने सरगुजा और बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पद पर सफलतापूर्वक कार्य किया। वर्ष 2009 से दिसंबर 2013 तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं सचिव गृह विभाग जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। तत्पश्चात वर्ष 2014 से दिसंबर 2018 तक लगभग 5 वर्ष तक राज्य के पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला। उन्होंने दिसंबर 2018 से 31 अगस्त 2019 तक अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के पद अपनी सेवाएं दी।

आज सिविल लाइन स्थित पुराना पुलिस मुख्यालय के पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन में उन्हें सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। विदायी कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण के समय (वर्ष 1986) से अब तक लगातार उपाध्याय का मार्गदर्शन मिलता रहा। उपाध्याय को छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे लम्बे समय तक पुलिस महानिदेशक का पदभार सम्हालने और उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा। अवस्थी ने कहा कि उपाध्याय सहज, सरल, ईमाानदार और धैर्यशील पुलिस अधिकारी के रूप में प्रेरणा स्रोत रहेंगे, उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्यशीलता के साथ कार्य किया। अवस्थी ने उनके सुखद और स्वस्थ रहते हुए दीर्धायु होने की कामना करते हुए आशा व्यक्त किया कि पुलिस विभाग को उपाध्याय का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक संजय पिल्ले और उप पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई पुलिस सेवा का स्मरण सुनाया। विदाई कार्यक्रम में उप-पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.