ETV Bharat / state

Chhattisgarh Weather Update: अधिकतम तापमान में इजाफा होने से बढ़ने लगी गर्मी की तपिश

author img

By

Published : Mar 3, 2023, 12:59 PM IST

राजधानी सहित प्रदेश में अब धीरे-धीरे गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है. होली के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है. प्रदेश में उत्तर में उत्तर पूर्व और दक्षिण में दक्षिण पूर्व से हल्की और नमी युक्त हवा का आगमन हो रहा है.

Chhattisgarh Weather Update
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

रायपुर: शुक्रवार को प्रदेश के एक दो जिलों में हल्के बादल रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. प्रदेश में गुरुवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान सारंगढ़ 37.4 डिग्री दर्ज किया गया है. शुक्रवार को प्रदेश का मौसम साफ रहने के साथ ही शुष्क रहने की संभावना है.

प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया कि "प्रदेश के उत्तर में उत्तर पूर्व और दक्षिण में दक्षिण पूर्व से हल्की और नमी युक्त हवा का आगमन निम्न स्तर पर हो रहा है. जिसके कारण शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसके साथ ही प्रदेश में निम्न स्तर पर आ रही नमी के कारण शुक्रवार को प्रदेश के एक दो जिलों में हल्के बादल रहने की संभावना है. शुक्रवार को रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है."

प्रदेश के शहरों का तापमान: गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: Rashifal march 2023: मार्च 2023 के महीने में कौन सी राशि वालों का होगा भाग्य उदय, जानिए

सीजन की सबसे अधिक ठंड 7 जनवरी: 7 जनवरी को सीजन की सबसे अधिक ठंड रिकॉर्ड की गई थी. 7 जनवरी के दिन कोरिया में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया था. जसपुर में 4 डिग्री दर्ज किया गया था. इसके साथ ही सरगुजा में 4.6 डिग्री दर्ज किया गया था. बिलासपुर संभाग के जिलों में 7 जनवरी के दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया था. रायपुर संभाग के बलौदा बाजार में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया था. आज के दिन रायपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंच गया था. इस दौरान प्रदेश में 4 दिनों तक शीतलहर की स्थिति भी निर्मित हुई थी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.