ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ का मौसम: पेंड्रा में न्यूनतम तापमान दर्ज

author img

By

Published : Nov 12, 2022, 10:05 AM IST

Updated : Nov 12, 2022, 12:38 PM IST

cold start in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है, लेकिन दिन में तेज धूप की वजह से हल्की गर्मी भी महसूस हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो सर्दी और कड़ाके की ठंड दिसंबर और जनवरी के महीने में पड़ने की संभावना है. शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 14 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि रायपुर में 18.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

छत्तीसगढ़ का मौसम
छत्तीसगढ़ का मौसम

रायपुर: छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही 20 अक्टूबर के बाद से ठंड ने दस्तक (cold start in chhattisgarh) दे दी है. अब धीरे धीरे ठंड की शुरुआत भी हो चुकी है. सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है, लेकिन दिन में तेज धूप की वजह से हल्की गर्मी भी महसूस हो रही है. लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को पूरी तरह से राहत मिल गई है. मौसम विभाग की मानें तो सर्दी और कड़ाके की ठंड दिसंबर और जनवरी के महीने में पड़ने की संभावना है. शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 14 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि रायपुर में 18.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. है, जो पेंड्रा रोड की तुलना में 4 डिग्री अधिक है.

यह भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव में देंगे करोड़ों की सौगात

छत्तीसगढ़ का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 20 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है. हल्की ठंड ने भी दस्तक दे दी है. जिसके बाद से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है. जिसके कारण शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. लेकिन अगले 24 घंटे तक विशेष गिरावट होने की संभावना नहीं है.

प्रदेश के शहरों का तापमान: शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 30 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया.

Last Updated : Nov 12, 2022, 12:38 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.